खबरेंदेवरिया

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Deoria News : FSW के देवरिया आगमन के चौथे दिन सचल खाद्य प्रयोगशाला से जानकारी देने के लिए देवरिया जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज, मोहन रोड देवरिया में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण सम्मिलित हुए। विद्यार्थियों को अनाज, मिठाईयां एवं खाद्य तेलों में अपमिश्रण को किस प्रकार पहचानें, इसके लिए प्रायोगिक विश्लेषण के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा ईट राइट इंडिया के मुख्य उद्देश्य कम चीनी, कम नमक एवं कम तेल को अपने भोजन में अपनाने और इस संदेश को अपने परिवार जनपद एवं प्रदेश में प्रसारित करने के लिए विद्यार्थियों एवं अध्यापक गणों को शपथ दिलाई गई।

अवगत कराया गया
इसी प्रकार दूसरे विद्यालय में कार्यक्रम के लिए जनपद के महिला राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइन को चयनित कर वहां भी कार्यक्रम आयोजित करते हुए उपस्थित छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की सामान्य पहचान एवं सरल तरीके से प्रदर्शन करके अवगत कराया गया।

शपथ दिलाई गई
महत्वपूर्ण तथ्य यह कि छात्राओं के माध्यम से जंक फूड, फास्ट फूड एवं रेडी टू ईट फूड को हतोत्साहित करने तथा कम चीनी, कम नमक एवं कम तेल को भोजन में अपनाने तथा इसका लगातार पालन करने व पारंपरिक भोजन, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करने के लिए विस्तार से समझाया गया। इसके निमित्त सभी को शपथ दिलाई गई।

सोनू घाट चौराहे पर हुई जांच
एफएसडब्ल्यू को जनपद के सोनू घाट चौराहे पर भ्रमण कराकर कुल 22 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए। जिसमें मिल्क तथा मिल्क प्रोडक्ट, खाद्यान्न, खाद्य तेल इत्यादि रहे। इसमें कुल 16 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप थे एवं 6 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।

सहयोग किया
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में डॉ सुभेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। खाद्य सहायक श्रीराम और भरत यादव ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Related posts

सड़क सुरक्षा के लिए डीएम ने दिए आदेश : रोड पर वाहन खड़े करने पर रोक, चलेगा जागरूकता अभियान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बढ़ी गोटरी फॉर्म की मांग : पशुपालन विभाग को मिले इतने आवेदन, गौवंशों को लेकर डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai

Russia Ukraine War : प्रतिबंध झेल रहे रूस में बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, कैट ने व्यापारियों को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने सीएम सिटी को दिया 629 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का गिफ्ट : सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 193 गांवों को मिलेगा नल से जल

Rajeev Singh

Lok Sabha By-Election Result : भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ में जीत का जश्न मनाया, बांटी मिठाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!