खबरेंदेवरिया

देवरिया : कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में चोर पकड़ा, एसपी श्रीपति मिश्र देंगे नगद पुरस्कार, वरिष्ठ अफसरों ने मांगा ये प्रस्ताव

Deoria News : देवरिया कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) के प्राचार्य के आवास में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के सामान, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

देवरिया के एसपी डीआईजी श्रीपति मिश्र ने इस बारे में जानकारी दी। दरअसल नवोदय विद्यालय, देवरिया के प्राचार्य के आवास में बीते दिनों चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें कीमती सामान सहित लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस भी चोर लेकर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ का अभियान चलाया।

देवरिया के एसपी डीआईजी श्रीपत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, “नवोदय विद्यालय, देवरिया के प्राचार्य के आवास में चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए चोरी के समान सहित लाइसेंसी रिवाल्वर कारतूस बरामद कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।“

उन्होंने बताया, “पुलिस ने न सिर्फ 12 घंटे में पूरे मामले का खुलासा किया है, बल्कि अभियुक्त के पास से चोरी के सामान, लाइसेंसी रिवाल्वर, साउंड सिस्टम, सीडी, इनवर्टर और दूसरे उपकरण बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को मेरी तरफ से नगद पुरस्कार दिया जा रहा है। साथ ही रेंज डीआईजी और आईजी रेंज से टीम को प्रशस्ति पत्र देने के संबंध में चर्चा की गई है। दोनों वरिष्ठ अफसरों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देने के संबंध में मुझे प्रस्ताव देने के लिए कहा है।”

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी 71000 चयनितों को देंगे नियुक्ति पत्र : 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

Satyendra Kr Vishwakarma

Aadhar Verification : पेंशन स्कीम के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Sunil Kumar Rai

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

मिसब्रांडेड कीटनाशक विक्रेता और निर्माता पर केस : डीएम ने दिया आदेश, टेस्ट में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Rajeev Singh
error: Content is protected !!