खबरेंराष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी 71000 चयनितों को देंगे नियुक्ति पत्र : 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) रोजगार मेले के तहत 22 नवंबर को प्रात: 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नवनियुक्त आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इन नवनियुक्त निवासियों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला रोजगार सृजन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेले से आगे रोजगार का सृजन करने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा प्रत्‍यक्ष रूप से राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर उपलब्‍ध कराने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करने की उम्मीद है। इससे पहले रोजगार मेले के तहत अक्टूबर में 75,000 से अधिक नवनियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।

नवनियुक्त व्‍यक्तियों को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां देश के 45 स्थानों पर (गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) सौंपी जाएंगी। पहले भर्ती किए गए पदों की श्रेणियों के अलावा शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और अन्य तकनीकी तथा पैरामेडिकल पदों पर भी भर्ती की जा रही हैं। गृह मंत्रालय में भी विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में बड़ी संख्या में पदों की भर्ती की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे। यह मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम है। इस पाठ्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल में नैतिकता और अखंडता, मानव संसाधन नीतियां तथा अन्य लाभ और भत्ते शामिल होंगे जो उन्हें नीतियों के अनुकूल बनाने और नई भूमिकाओं में आसानी से बदलाव करने में मदद करेंगे। उन्हें अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए igotkarmayogi.gov.in प्लेटफॉर्म पर अन्य पाठ्यक्रमों का पता लगाने का भी अवसर प्राप्‍त होगा।

Related posts

गेहूं की इस किस्म से होगी बंपर पैदावार : कम लागत में किसान पाएंगे ज्यादा उत्पादन, पढ़ें इसकी बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी : कामरेड बोले- भाजपा सरकार बनने के बाद बेतहाशा बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

Rajeev Singh

डबल इंजन सरकार में अयोध्या अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sunil Kumar Rai

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!