खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : सलेमपुर, भटनी और भाटपाररानी में सुधरेगी सड़कों की हालत, बनेंगे नए रोड, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दी जानकारी

Deoria News : देवरिया के लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर (Salempur) में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana) के तहत लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण होगा। यह जानकारी सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने मीडिया प्रभारी भाजपा अंबिकेश पांडेय के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि –

-लार चनुकी रामनगर से जगदीश होते हुए दोगारी राजमल तक लागत 7 करोड़ 68 लाख से

-लार पिपरा चौराहा से खरवनिया होते हुए डुमरी तक लागत 12 करोड़ से

-लार रोड से रेवली नेमा होते हुए धरहरा तक लागत 12 करोड़ 16 लाख से

-बखरी बाजार से रतसीया तक लागत 9 करोड़ 89 लाख से

-घाटी से खैराट तक 5 करोड़ 79 लाख की लागत से

-भटनी से भाटपार तक 16 करोड़ 96 लाख की लागत से

-सलेमपुर से चेरो तक 8 करोड़ 8 लाख की लागत से

-लार भाटपार मार्ग पर किलोमीटर एक से परासी चकलाल तक लागत 6 करोड़ 67 लाख तथा

-सलेमपुर भाटपार मार्ग से बनकटा तक 8 करोड़ 15 लाख से सड़कों का निर्माण होगा।

जल्द शुरू होगा काम

सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सभी सड़कों की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इन सड़कों का टेण्डर हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

Related posts

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Swapnil Yadav

यूपी में आज से धान की खरीद शुरू : इन जिलों में अगले महीने से होगी खरीदारी, किसानों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी के 35 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

सड़क हादसों का साल : देवरिया में एक्सीडेंट में गई 141 लोगों की जान, इन ब्लैक स्पॉट पर ज्यादा दुर्घटनाएं

Sunil Kumar Rai

IGRS Ranking में देवरिया को मिला यूपी में दूसरा स्थान : डीएम ने दीं शुभकामनाएं, जानें कैसे मिली ये उपलब्धि

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!