खबरेंदेवरिया

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Deoria news : उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (सब ट्राईबल सबप्लान) के व्यक्तियों को सामूहिक प्रशिक्षण योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 90 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग में 37 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य जिले को आवंटित किया गया है।

ये है योग्यता की शर्तें
चालू वित्तीय वर्ष में पुरुष वर्ग के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं महिला वर्ग में टेलरिंग ट्रेड का चयन किया गया है। योजनान्तर्गत 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र होंगे, जो जनपद देवरिया के मूल निवासी एवं शैक्षिक योग्य न्यूनतम आठवीं पास हो, का चयन किया जायेगा।

2 दिन होगा इंटरव्यू
जिन अभ्यर्थियों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार 26 सितंबर एवं 27 सितंबर को समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आयोजित किया गया है। इसके पूर्व में इसी प्रकार की अन्य योजना के तहत लाभ प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी या उनके परिवार के अन्य सदस्य पात्र नहीं होंगे।

साथ लाएं ये पेपर
साक्षात्कार के समय प्रार्थी को आधार कार्ड, समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा ऑनलाइन आवेदन की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा।

Related posts

मोदी सरकार ने 8 वर्षों में उठाये ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम : अमित

Sunil Kumar Rai

कानपुर देहात की सनसनीखेज घटना पर भड़की कांग्रेस : किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल

Swapnil Yadav

एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर : सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने 520 मोबाइल यूनिट को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में नीलगाय से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, शोक में परिजन

Sunil Kumar Rai

प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए पुलिस-प्रशासन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!