खबरेंदेवरिया

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बनी योजना : शत प्रतिशत खुराक दिलाने वाले ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित, हेल्थ केयर वर्कर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

-डीएम ने की पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा
-18 सिंतबर को है पल्स पोलियो दिवस
-बूथ दिवस के दिन ही शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को दे पल्स पोलियो की खुराक : जिलाधिकारी

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शुक्रवार को धनवन्तरि सभागार में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण के तैयारियों के संबन्ध में जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 18 सिंतबर को पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा।

अनिवार्य तौर पर दें खुराक
जिलाधिकारी ने आयोजित बूथ दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो ड्रॉप पिलाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसा प्रयास करने के लिए कहा कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ड्यू लिस्ट तैयार करें और सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएं।

प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा
डीएम ने कहा कि अपने-अपने ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत पल्स पोलियो की खुराक देने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

ऐसे चलेगा अभियान
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा (Deoria CMO Dr Rajesh Jha) ने पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान सहित अन्य कार्यों की प्रगति रखते हुए बताया कि पोलियो अभियान के लिए पोलियो बूथ, टान्जिट बूथ, मोबाइल टीम तथा घर घर भ्रमण के लिए टीमें बनायी गयी हैं। अभियान के सुपरविजन के लिए सुपरवाईजर एवं ब्लाक स्तरीय पर्यवेक्षण एवं ब्लाक स्तरीय जोनल अधिकारी तथा तहसील स्तरीय / उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सघन अनुश्रवण किया जायेगा। इस अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चे लक्षित किये गये हैं।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी गुप्ता, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, डॉ संजय चन्द्र, डॉ बीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डब्लूएचओ के डॉ अंकुर सांगवान, यूनिसेफ के डॉ गुलजार त्यागी, सहित विभिन्न एमओआईसी एवं अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Satyendra Kr Vishwakarma

अपराधियों से लोहा लेने में सबसे आगे योगी की मेरठ पुलिस : 3100 से ज्यादा एनकाउंटर, 5900 से अधिक अपराधी…

Swapnil Yadav

फर्जी वीडियो से ईवीएम पर भ्रम फैलाने वाले पर एफआईआर दर्ज : प्रशासन ने यूजर्स को दी ये चेतावनी

Rajeev Singh

मलिन बस्ती के बच्चों को मिलेगा गिफ्ट : भारत विकास परिषद देवरिया की बैठक में बनी सहमति, आयोजित होगी प्रतियोगिता

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष उठाए ये मुद्दे, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने पर देना होगा 15 हजार का जुर्माना : कंबाइन से फसल कटाई के लिए भी निर्देश जारी, इस दर पर उपलब्ध होंगे कृषि उपकरण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!