खबरेंदेवरिया

देवरिया में प्रभु श्रीराम पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सपा नेता को बताया…

Deoria News : समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के देवरिया में रामचरित मानस और श्रीराम पर दिए बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने स्वामी प्रसाद मौर्य के भगवान श्रीराम पर विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता ने नकार दिया है। वह चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं। जैसे द्वापर और त्रेता युग में राक्षस हुआ करते थे, वैसे ही कुछ राक्षस कलयुग में भी है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य करोड़ों लोगों की आस्था के साथ लगातार खिलवाड़ करते चले आ रहे हैं।ा

सलेमपुर सांसद ने कहा कि भगवान श्रीराम के बारे में ऐसे शब्द कहना उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी बात करना किसी भी राजनेता को शोभा नहीं देता, ऐसा बयान उनके पार्टी तथा उनका चरित्र का दर्पण है। जो ऐसे बयान देते हैं, इसका मतलब उन्होंने रामचरित मानस को पढ़ा ही नहीं है। राम जी समाज का एक उदाहरण हैं, राम सर्व समाज के आराध्य हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या जब तक भारतीय जनता पार्टी में थे, तब तक कभी भी उनके मुंह से कोई बदजुबानी नहीं सुनी। लेकिन जब से समाजवादी पार्टी के साथ गए, तो जानबूझकर समाजवादी पार्टी के एजेंडे के तहत हिंदुओं को अपमानित करने के लिए और तुष्टिकरण करने के लिए वह राम चरित मानस का इस तरह से विरोध करने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे। देवरिया में सपा नेता के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी विरोध दर्ज कराया है।

Related posts

डीएम की सख्त चेतावनी : जारी वित्तीय वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई, कमेटी तय करेगी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Rajeev Singh

सांसद ने लोकसभा में उठाया देवरही मंदिर के विकास का मुद्दा : पर्यटन मंत्रालय से की ये बड़ी मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : सीडीओ ने 30 सितंबर तक सुकरौली गौ-संरक्षण केंद्र का काम पूरा कराने का दिया आदेश, बीत चुकी है डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai

देवरिया के 5 एफपीओ को मिली पराली एकत्र करने की जिम्मेदारी : किसानों को होगी अतिरिक्त आय, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!