खबरेंदेवरिया

देवरिया में 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला : मृत्युंजय राय बघौचघाट थाना प्रभारी नियुक्त, देखें सभी नाम

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने 10 निरीक्षक और उप निरीक्षक का तबादला कर दिया है। इन सभी को वर्तमान थाने और लाइन से हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सभी को अपने नए स्थान पर पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

एसपी संकल्प शर्मा से जारी लिस्ट के मुताबिक –

-प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर राजू सिंह को श्रीरामपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

-प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर कपिलदेव चौधरी को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
-जबकि भाटपार रानी में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सलेमपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है।
-बघौचघाट के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा को अब रुद्रपुर में जिम्मेदारी दी गई है।
-सदर कोतवाली के निरीक्षक मृत्युंजय सिंह को भाटपार रानी में नई तैनाती मिली है।
-मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी बरजोर सिंह को बनकटा का प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है।
-जबकि बनकटा में तैनात दिलीप सिंह को सुरौली में नई नियुक्ति मिली है।
-मईल के थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे को अब बरियारपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।
-पुलिस लाइन में तैनात मृत्युंजय राय को बघौचघाट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-जबकि चौकी प्रभारी सिविल लाइन मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली संदीप सिंह को मईल का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Related posts

जिम्मेदारी : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में उठाई आवाज, सलेमपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की

Abhishek Kumar Rai

चैरिटेबल संस्था ने देवरिया में 500 से ज्यादा लोगों को दी रोशनी : डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंच परखी व्यवस्था

Abhishek Kumar Rai

देवरिया को मिला 1100 करोड़ का निवेश : हजारों को मिलेगा रोजगार, जानें इंवेस्टर्स समिट में क्या रहा खास

Rajeev Singh

प्रशासन की तैयारी : मूर्ति विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीएम ने नामित किए अधिकारी, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसएचजी ने लिया संकल्प, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

62 जिलों में नलकूप निर्माण को गति देगी योगी सरकार : सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने शुरू की तैयारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!