खबरेंदेवरिया

नवलपुर चौकी इंचार्ज पर तस्करी और गौ हत्या संरक्षण के आरोप : कार्रवाई की मांग पर अड़ी भाजपा, दी ये चेतावनी

Deoria News : देवरिया जिले में स्थित नवलपुर चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। सलेमपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कोतवाली सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी सलेमपुर को चौकी प्रभारी के खिलाफ ज्ञापन दिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी इंचार्ज अमित सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने इंचार्ज अमित सिंह पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पशु हत्यारों को गांजा में चालान करना व न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट के बाद भी खुले आम छूट दिया जा रहा है और फरियादी दर-दर की ठोकरें खा रहे है। चौकी इंचार्ज खुले आम तस्करी व गौ हत्या को प्रश्रय दे रहे हैं।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए मांग की कि पुलिस की मिलीभगत से सरकार को बदनाम करने की साजिश को रोका जाए। अगर चौकी इंचार्ज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय, डॉ त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, अजय कुमार गौतम, अनूप उपाध्याय, धनन्जय चतुर्वेदी, सुनील स्नेही, उमाकांत मिश्रा, अवधेश मद्देशिया, ओमप्रकाश मिश्र, अनिल ठाकुर, अखिलेश योगी, अमित यादव, लव वर्मा आदि मौजूद रहे।

12 फरवरी को सलेमपुर मण्डल कार्यसमिति की होगी बैठक
भाजपा कैम्प कार्यालय पर कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि मण्डल कार्यसमिति की बैठक आगामी 12 फरवरी को सलेमपुर स्थित जीएम एकेडमी (GM Academy Salempur) में आयोजित होगा।

इसमें मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवम प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवम सभी सक्रिय कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने बताया कि इस कार्यसमिति में शीर्ष नेतृत्व के द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्दर नाथ श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, अमित यादव सोनू, अवधेश मद्देशिया, अजय गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दूसरे कार्यकाल में पहली बार देवरिया आएंगे सीएम योगी : स्वागत और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Sunil Kumar Rai

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

इन उपायों से रोगों पर होगा वार : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारम्भ, सीएमओ की लोगों से अपील…

Sunil Kumar Rai

ग्राम अदालत में एक महीने में निपटाए गए 4000 चकबंदी के लंबित मामले : सितंबर से यूपी में शुरू हुआ महाअभियान

Sunil Kumar Rai

इतिहास में पहली बार प्रदेश में अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

14 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक : सभी मेडिकल स्टोर्स को जारी हुआ नोटिफिकेशन, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!