खबरेंदेवरिया

देवरिया के ज्यादातर गांव जलभराव से मुक्त : डीएम ने ग्राम प्रधानों से जानीं समस्याएं, पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के दिए आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार को बाढ़ राहत कार्यों के अंतर्गत कपरवार के प्राथमिक विद्यालय परसिया कुरह एट कपरवार में गत दिनों जलभराव प्रभावित ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ संवाद किया।

सर्वे कर रिपोर्ट बनाएं
डीएम ने जलभराव से प्रभावित समस्त ग्रामों में पुनर्स्थापन कार्य तेज करने तथा संक्रामक रोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के लिए समस्त ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया तथा समस्त अधिकारियों को प्रभावित ग्रामों में हुई क्षति का सर्वे कर ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इंटरनेट का मुद्दा उठाया
कोटवा ग्राम के प्रधान ने इंटरनेट सुचारू रूप से नहीं चलने की समस्या को उठाया। पनिका बाजार तथा मइल में जलभराव जनित मच्छर की अधिकता का विषय डीएम के समक्ष उठाया गया। तेलिया कला के प्रधान ने फसल क्षति का आंकलन शीघ्र करने, भदिला प्रथम की प्रधान ने सड़क का मुद्दा रखा। पेलडा के प्रधान ने गांव में दवा छिड़काव की मांग की।

छिड़काव किया जायेगा
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को गत दिनों जलभराव से ग्रसित रहे समस्त ग्रामों में भ्रमण करके समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए दवा का छिड़काव किया जायेगा।

क्लोरिन की गोलियां डाली जाएंगी
जिलाधिकारी ने परसिया देवार में दूषित पानी की समस्या का समाधान करने के लिए एक वाटर प्यूरीफायर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलभराव के उपरांत जल स्रोतों के दूषित होने की समस्या देखने को मिलती हैं। इसके दृष्टिगत समस्त इंडिया मारका हैंडपंप में क्लोरीन की गोलियों का छिड़काव भी किया जाए। इंटरनेट नेटवर्क की खराबी के संबंध में उन्होंने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

सतर्क रहे स्वास्थ्य विभाग
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त ग्रामों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समस्त ग्रामों में संक्रामक रोगों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखे और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करे। पशुपालन विभाग टीकाकरण से वंचित रह गए गोवंशो का टीकाकरण सुनिश्चित करें।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

विनोबपुरी का किया निरीक्षण
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बाढ़ राहत कार्यों के अंतर्गत कपरवार के विनोबापुरी पहुंचे और जलभराव समाप्ति के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद भी किया। ग्रामवासियों ने मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए दवा के छिड़काव एवं इंडिया मारका हैंड पाइप में क्लोरीन की गोली डालने की मांग की।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही डीपीआरओ को विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीएम सिटी गोरखपुर में 14 साल की किशोरी से दरिंदगी : 3 युवकों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

Abhishek Kumar Rai

साल 2027 तक दलहन के मामले में आत्मनिर्भर होगा यूपी : इन उपायों से सरकार हासिल करेगी यह लक्ष्य

Rajeev Singh

देवरिया के सभी मंदिरों में मनाया गया रामोत्सव : डीएम ने राम जानकी मंदिर में सुना भजन, जनपदवासियों को दिया ये संदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में 13 गुना से ज्यादा बढ़ी जैविक खेती : क्लस्टर्स बना कर किसानों को जोड़ रही योगी सरकार

Rajeev Singh

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ गाने वाली लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, देश ने उन्हें ऐसे दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

G-20 के मेहमान देखेंगे काशी के प्रसिद्ध घाटों की अद्भुत छटा : योगी सरकार ने की खास तैयारी, जानें

Shweta Sharma
error: Content is protected !!