खबरेंदेवरिया

देवरिया में चुनाव की तैयारी : 2 नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में 4.28 लाख मतदाता करेंगे मतदान, पढ़ें पूरा प्लान

Deoria News : राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाए।

15 नगर पंचायत हैं
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि जनपद में दो नगर पालिका परिषद एवं 15 नगर पंचायत हैं, जिनमें चुनाव होना है। इनमें से नगर पंचायत पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा, हेतिमपुर, मदनपुर, भलुअनी का गठन हाल के दिनों में हुआ है।

262 वार्ड बने हैं
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य आयोग के दिशा निर्देशानुसार किया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव में कुल 262 वार्ड में 196 मतदान केंद्र व 566 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। इन समस्त 17 नगर निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 4,28,191 है।

ये रहे शामिल
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी तथा अमरेश कुमार उपास्थित थे।

Related posts

देवरिया-पकड़ी मार्ग अपडेट : लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ये आग्रह, जानें कब शुरू होगा सड़क का काम

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में करोड़ों की प्लास्टिक फैक्ट्री का किया उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, 102 प्लॉट्स का आवंटन पत्र बांटा

Rajeev Singh

BIG NEWS : पेंशन स्कीम के अटके आवेदनों और आधार वेरीफिकेशन पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दी अंतिम चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

रजनीश राय बने देवरिया के नए सीआरओ : अमृतलाल बिंद का हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में हुए भावुक

Rajeev Singh

Russia Ukraine War : प्रतिबंध झेल रहे रूस में बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, कैट ने व्यापारियों को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

रूस-यूक्रेन युद्ध : कोरोना से उबर रहे कारोबार पर पड़ेगा असर, कीमतें बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात, जानें क्या बोले कारोबारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!