खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर के विकास में सिन्धी समाज का त्याग अद्भुत : सीएम ने चालिहा पर्व के शुभारम्भ पर दीं शुभकामनाएं

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बीते दिनों जनपद गोरखपुर में गोरखनाथ रोड पर स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं भगवान श्री झूलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर सीएम ने सिन्धी समाज को नये मंदिर के निर्माण एवं 40 दिवसीय चालिहा पर्व के शुभारम्भ की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के विकास के लिए सिन्धी समाज ने जो त्याग किया है, वह अद्भुत है। सिन्धी समाज ने विकास के लिए सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में अपने मंदिर का त्याग करके, एक नये भव्य मंदिर का निर्माण करके समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य और गोरखपुर के विकास में स्मरणीय रहेगा। सिन्धी समाज की यह सकारात्मक सोच समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

सीएम ने कहा कि सिन्धी समाज एक प्रगतिशील समाज है, जो विभाजनोपरान्त भारत आया। अन्याय, उत्पीड़न को झेलकर जब यह समाज भारत आया, तब यह समाज अभाव व विपन्नता से युक्त था। सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से आज सिन्धी समाज सम्पन्न हो चुका है। आज समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज के लोग देश के जिस भी कोने में बसे हैं, वहां भी सभी के साथ समरस होकर पूर्ण सहयोगी बनकर उस समाज के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश सरकार भी अपनी सभी कल्याणकारी योजनाओं में बिना भेदभाव सर्वजन के विकास के मार्ग को प्रशस्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में सिन्धी समाज ने जो योगदान दिया है उसी का परिणाम है कि आज यह सड़क पूरे गोरखपुर में एक नई मिसाल बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नये आयाम गढ़ रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह परिणाम पूरे देश के परिश्रम और कर्तव्य निर्वहन की भावना के साथ ही प्राप्त हुआ है। भारत विश्व के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 समूह में देश पूरे विश्व की 65 प्रतिशत आबादी, 80 प्रतिशत संसाधन, 85 प्रतिशत जी0डी0पी0 पर अधिकार रखते हैं। भारत द्वारा इस समूह की अध्यक्षता करना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री विश्व के विभिन्न देशों की यात्राओं पर जाते हैं तो वहां लोगों में विशेष प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जी को विश्व का नेतृत्वकर्ता बताया जाना, फ्रान्स द्वारा सर्वोच्च नगारिक सम्मान देना आदि यह इंगित करते हैं कि आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रणी है। आज प्रत्येक वैश्विक मंच पर भारत को सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह सही दिशा में विकास की नीति और सकारात्मक सोच का परिणाम है। आज भारत का नागरिक विश्व में कहीं भी निःसंकोच स्वयं को भारतीय कहने में गर्व महसूस करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रगति के एक नये दौर से गुजर रहा है। इस नये दौर में उत्तर प्रदेश भी विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। जिस गोरखपुर में पहले अव्यवस्थित बिजली, जर्जर सड़के, गंदगी, जलजमाव, माफियाराज का दौर था, आज यहां चमचमाती सड़कें, 24 घण्टे बिजली, भयमुक्त होकर परिवार सहित रात्रि विचरण का एक नया दौर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा, यह नये भारत और नये प्रदेश का नया गोरखपुर है। यह नागरिकों की कर्तव्यनिष्ठा, सकारात्मक सोच, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी विकास योजनाओं और पूर्वजां की कृपा यह सम्भव हुआ है। आज गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना 110 प्रतिशत क्षमता से उत्पादन कर रहा है। यहां एम्स भी सकुशल कार्य कर रहा है।

सीएम ने कहा कि सिन्धी समाज का नवनिर्मित मंदिर शहर के विकास का प्रतीक है। सिन्धी समाज की सकारात्मक सोच लोगों को नई प्रेरणा दे रही है। यह मंदिर भारत की विरासत का प्रतीक है। यह सिन्धी समाज के पूर्वजों का पूर्णफल है। आज सिन्धी समाज द्वारा हजारों लोगां का पेट भरा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज को विकास और जनसेवा हेतु जो भी मदद की आवश्यकता होगी, प्रदेश सरकार प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, श्री झूलेलाल सेवा मण्डल के प्रतिनिधि एवं सिन्धी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया : 100 गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण-पत्र, सीडीओ बोले- फिर चीनी का कटोरा बनेगा जनपद

Sunil Kumar Rai

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Sunil Kumar Rai

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Rajeev Singh

अवसर : सरकार की इस योजना से बेरोजगार शुरू करें अपना कारोबार, जानें किस व्यवसाय के लिए कितनी राशि मिलेगी

Sunil Kumar Rai

बिना तैयारी जिलाधिकारी की मीटिंग में पहुंचे अधिकारी : 2 तहसीलदारों पर गिरी गाज

Abhishek Kumar Rai

‘बख्शे न जाएं कमजोरों को उजाड़ने वाले :’ जनता दर्शन में सीएम योगी ने अफसरों को दिया आदेश

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!