उत्तर प्रदेशखबरें

कम बारिश ने बढ़ाई मुश्किल : 75 टीमें जनपदों में करेंगी सर्वेक्षण, सीएम योगी ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट, यूपी के 62 जिलों में औसत से कम वर्षा

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सूखे की स्थिति के आकलन के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वेक्षण कार्य के लिए सभी 75 जनपदों में 75 टीमें लगायी जाएं।

जिलाधिकारी की जवाबदेही होगी

उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी सम्बन्धित जनपदों में टीम गठित करें। जनपद के एक अपर जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा एक तहसील स्तरीय अधिकारी टीम में सम्मिलित किये जाएं। सभी जिलाधिकारियों द्वारा एक सप्ताह में सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस कार्य में शिथिलता अथवा देरी होने पर जिलाधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी।

मानसून की समीक्षा कर रहे थे

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 62 जनपदों में औसत से कम बारिश हुई है। इन परिस्थितियों में अन्नदाता किसानों को अतिरिक्त सहायता देकर राहत पहुंचाना आवश्यक है। इसलिए प्रभावित जनपदों में अग्रिम आदेशों तक भू-राजस्व एवं राजकीय नलकूपों से सिंचाई की वसूली स्थगित रखी जाए। किसानों के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन भी नहीं काटे जाएं।

बीज उपलब्ध कराएं

सीएम योगी ने कहा है कि किसानों को दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग को नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने तथा बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

यूपी में सभी अध्यापकों की भर्ती करेगा एक आयोग : सीएम ने दिया शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ा बड़ा आदेश

Harindra Kumar Rai

42 करोड़ के कुरना नाला ड्रेनेज प्रोजेक्ट में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम की अगुवाई वाली कमेटी ने की जांच, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

छठ घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सकुशल संपन्न कराएंगे पर्व, डीएम और एसपी ने स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

देवरिया की नई बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यालयों का किया निरीक्षण : कर्मचारियों को दिए ये आदेश, लापरवाही हुई तो…

Sunil Kumar Rai

कोरोना को लेकर एलर्ट पर देवरिया : विदेश से आने वालों के लिए बना ये प्लान, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : धान की फसल को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय, हर रोग से होगा बचाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!