खबरेंदेवरिया

डीएम ने इस स्कीम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर दिया जोर : लापरवाह संस्थाओं से होगी रिकवरी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

एनआरएलएम द्वारा स्वयं सहायता समूह की 5300 महिलाओं की स्किल मैपिंग कर ली गई है। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र को अपने यूट्यूब चैनल पर अधिक से अधिक स्किल डेवलपमेंट से जुड़े वीडियो अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें और विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से जुड़े मानक वीडियो बनाएं और उसे समस्त ब्लॉक, तहसीलों में प्रदर्शित करें। इससे लोगों में स्किल डेवलपमेंट के प्रति जागरूकता आएगी और लोग स्वरोजगार की ओर प्रेरित होंगे।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि जनपद में मत्स्य पालन से संबंधित असीम संभावनाएं मौजूद हैं। मत्स्य पालन से संबंधित आधुनिक कौशल से युवाओं को परिचित कराया जाए। उन्होंने आकांक्षात्मक ब्लॉक गौरी बाजार में स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उद्यमी जेपी जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

सीडीओ ने की कौशल विकास मिशन से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Ravindra Kumar CDO Deoria) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आहूत हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्रदाता डी यूनिक एजूकेशनल सोसायटी, फर्स्ट सोर्स, जाईन आईटी ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड, सुनैना समृद्धि फाउंडेशन, पीपल ट्री वेन्चर प्राइवेट लिमिटेड एवं लर्नेट स्किल लिमिटेड को ससमय लक्ष्य पूर्ण करने पर उनके कार्यों की सराहना की।

साथ ही प्रशिक्षण प्रदाता पंख परिधि फाउण्डेशन और एसएमडी टेक्नोलॉजी को लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण न करने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने इनके लक्ष्य को शून्य करने के लिए मिशन मुख्यालय से पत्राचार करने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में कार्यरत आवद्धित सभी आवासीय कौशल प्रशिक्षण (डीडीयू- जीकेवाई) पीआईए की समीक्षा की। इसमें मुस्कान, स्वामी विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एण्ड टेक्नोलॉजी, जीवा फाउंडेशन, वालसन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने मिशन मुख्यालय से निर्धारित समय में लक्ष्य को पूर्ण नहीं किया है। सभी के विरुद्ध रिकवरी नोटिस सम्बन्धित अधिकारी को जारी करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

13 मई को मतगणना की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का दौरा

Abhishek Kumar Rai

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : 1 मार्च को देवरिया में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्वांचल को ऐसे साधेंगे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने बलिस्टर यादव हत्याकांड का खुलासा किया, 6 गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में दिनदहाड़े व्यवसायी का अपहरण, बिहार रवाना हुईं पुलिस की टीमें, बॉर्डर पर बढ़ी चेकिंग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!