खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने नवसृजित नगर पंचायत तरकुलवा में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव और किसानों की स्थिति को सुधारने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत में शामिल गांवों के वार्ड बनने से गांवों में विकास की बयार बहेगी। मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि किसान मोर्चा दमखम के साथ नवसृजित नगर पंचायत में शामिल गांवों के लोगों से सम्पर्क करके उनको केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की नगर पंचायत तरकुलवा में शामिल 7 गांवों के किसान प्रतिनिधि घर-घर जनसम्पर्क और संवाद करके भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताएं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा कार्यकर्ता जनपद के निकायों में कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामाश्रय यादव ने आभार प्रकट किया।

सम्मेलन में जिला महामन्त्री भाजपा रविन्द्र कौशल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश राय, धीरज मिश्र, दुष्यंत राव, ध्रुव राव, प्रभुनाथ पाण्डेय, सत्य नारायण कुशवाहा, सतीश जायसवाल, रामाश्रय गुप्ता, डॉ इंद्रदेव चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, मंटू कुशवाहा, सरल यादव, कमलेश कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Indian Railways New Time Table : 1 अक्टूबर से बदल गया ट्रेनों का टाइम, घर से निकलने से पहले जान लें नया टाइम टेबल

Rajeev Singh

तैयारी : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बदलेगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

Sunil Kumar Rai

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति रहें सजग : न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : ओटीएस स्कीम में बचे सिर्फ 2 दिन, आज ही छूट का उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी बोले : किसानों के लिए जारी किए 177 करोड़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन के बदले दिया 4 गुना मुआवजा

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!