खबरेंदेवरिया

कोरोना को लेकर एलर्ट पर देवरिया : विदेश से आने वालों के लिए बना ये प्लान, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Deoria News : चीन में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरी दुनिया फिर से सतर्क है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासन को एलर्ट मोड पर रखा है। देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने कहा कि जिले में प्रभावित देशों से लौट कर आने वालों की जांच की रणनीति तैयार कर ली गई है। जनपद का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से निर्देश मिल चुका है। दिशानिर्देशों के अनुरूप हम सारी तैयारियों में जुट गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों की जांच कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है, ताकि कोरोना के वैरिएंट की जानकारी की जा सके।

जनपद में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। जहां जैसी जरूरत होगी, वहां वैसी व्यवस्था हम तत्काल उपलब्ध कराने में पूरी तरह से सक्षम हैं। जिले में स्थापित आक्सीजन प्लांट की जांच का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

इसके साथ ही पूर्व में कोरोना रोगियों के लिए निर्धारित किए गए अस्पतालों को विशेष तौर से तैयार रहने को कह दिया गया है। जहां थोड़ी बहुत कमियां है, उसे दो-चार दिन में दुरूस्त करने का भी आदेश दिया जा चुका है।

गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में सभी एसीएमओ के साथ बैठक कर सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने कहा स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोविड का कोई केस नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोविड को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नियमित जांच के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए टीमों को जानकारी देने के साथ सतर्क किया गया है। लोग मास्क का इस्तेमाल करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में तेजी लाई जाएगी। कोरोना वार्ड को भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कोविड का बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वह बूस्टर डोज लगवा लें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सजग और सतर्क रहें। बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

Related posts

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai

धनतेरस पर 75000 चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र : पीएम ने 10 लाख भर्ती के लिए रोजगार मेले का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

सख्ती : नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, धारा 144 रहेगी प्रभावी, जानें सभी पाबंदियां

Harindra Kumar Rai

अवसर : 30 मई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी हायर

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक साल पूरे होने पर किया रक्तदान, लगाए पौधे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

यूपी : कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को सक्षम बना रही योगी सरकार, 15 लाख से ज्यादा को मिला प्रशिक्षण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!