खबरेंदेवरिया

देवरिया में शुरू हुआ ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का एफएलसी : जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीते दिन कलेक्ट्रेट पर सुरक्षित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में पहुंचकर फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल बेंगलुरु के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी की एफएलसी की जा रही है।

डीएम ने बेल के इंजीनियरों से पूरी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट की कार्यविधि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी कार्य किया जा रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को एफएलसी के संबन्ध में जानकारी दी जा चुकी हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस कार्य को संपादित किया जा रहा है। इसके तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों की चेकिंग की जा रही है।

यदि किसी मशीन में कोई समस्या मिल रही है तो उसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा ठीक किया जा रहा है। ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के संबन्ध में भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस कक्ष में प्रवेश न दिया जाए, इसके लिए शिफ्टवार सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

आयुर्वेदिक आहार के उत्पदान और बिक्री के लिए लागू हुए नए नियम, FSSAI से लेनी होगी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया में 21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, जानें कौन कर सकेगा आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

Abhishek Kumar Rai

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai

BREAKING : बिहार में मिला देवरिया का अपहृत व्यवसायी, सिवान में मिली थी आखिरी लोकेशन

Sunil Kumar Rai

यूपी में हुए सबसे ज्यादा एडमिशन और शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव, साल दर साल बढ़ रहा ग्राफ

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!