खबरेंदेवरिया

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में 50.00 लाख से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा (सड़कों को छोड़कर) विकास भवन के गाँधी सभागार में की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राचार्य आईटीआई (Government ITI Deoria) को जनपद देवरिया में आईटीआई परिसर में मल्टीपरपज हाल का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद भी जांच के लिए तकनीकी टीम का गठन न करने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिये।

अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल (Uttar Pradesh Projects Corporation Limited – UPPCL) को अपूर्ण परियोजनाओं को 30 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना प्रबंधक उप्र राजकीय निर्माण निगम, देवरिया को पुलिस लाइन्स में ट्रान्जिट हास्टल (G+12) में धीमी प्रगति के लिये स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिये। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, गोरखपुर को 18 दिसंबर तक उप जिलाधिकारी सदर से मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनपुर बाजार में बाउण्ड्रीवाल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड देवरिया को अपूर्ण परियोजनाओं को 30 दिसम्बर, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला उद्यान अधिकारी को राजकीय पौधशाला भुजौली के पूर्ण कार्य के लिए सत्यापन टीम गठित करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिये गये कि मल्टीपरपज शीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेन्टर में अवशेष धनराशि की माँग के लिए जिला कृषि अधिकारी से पत्राचार करें।

उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को आदेश दिया कि जनपद देवरिया में जल निकासी परियोजना में तेजी से कार्य करें। अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल को तहसील बरहज में ग्राम कटियारी स्थित प्राचीन शिव व काली स्थल के पर्यटन विकास में बाउण्ड्रीवाल न बन पाने के कारण उप जिलाधिकारी बरहज से सम्पर्क स्थापित कर समस्या को दूर करने का निर्देश दिये।

Related posts

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Abhishek Kumar Rai

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी से मिलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम : देवरिया के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Sunil Kumar Rai

एक्शन में डीएम : एक साल में ही औद्यानिक तकनीकी प्रसार केंद्र की दीवारों में आईं दरारें, जिलाधिकारी की चेतावनी- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

Sunil Kumar Rai

देवरिया की फिजाओं में बही देशभक्ति की हवा : डीएम ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!