खबरेंदेवरिया

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत, बलटिकरा में स्थापित अस्थायी निराश्रित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ठंड से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में कुल 25 गोवंश संरक्षित मिले। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध था। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने ठंड के दृष्टिगत काऊ-कोट पहनाने एवं आवश्यकतानुसार अलाव जलाने का भी निर्देश दिया।

इस अस्थायी गो आश्रय स्थल का संचालन ग्राम पंचायत निधि से होता है। किंतु, 8 नवंबर से उक्त निधि में धन का आवंटन नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल के संचालन के लिए ससमय धन का आवंटन करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का भी निरीक्षण किया एवं तैनात कार्मिकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पंचायत सहायिका पिंकी भारती विगत कई दिनों से अकारण कार्यालय नहीं आ रही है।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने कार्य में रुचि न लेने की शिकायत भी की, जिससे ग्रामीणों के कई आवश्यक कार्य लंबित हैं। जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंचायत सहायिका को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह (SDM sadar Saurabh Singh), सीवीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh

इस बार भी यूपी में टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड : एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

बदहाल पार्क और खस्ताहाल सड़कों से परेशान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : प्राधिकरण से की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा में शुरू हुआ ‘नेवा एप्लीकेशन,’ माननीयों को मिलेंगी सहूलियत, जानें

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!