खबरेंदेवरिया

देवरिया के इस स्कूल में 3 उर्दू अध्यापक नियुक्त : पढ़ने वाला एक भी छात्र नहीं, गड़बड़ियां देख हैरान हुए डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria SP Sankalp Sharma) ने सोमवार को भागलपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपरा सरवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी अपराह्न 2:20 पर प्राथमिक विद्यालय पहुँचे। उन्होंने सर्वप्रथम अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश प्रसाद हस्ताक्षर करने के बाद बिना किसी सूचना के गायब मिले। जिला अधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया, जिसमें प्रधानाध्यापक ने किसी भी प्रकार के मूवमेंट का अंकन नहीं किया था। डीएम जेपी सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित तीन अध्यापकों की तैनाती है और तीनों उर्दू विषय के अध्यापक हैं, जबकि विद्यालय में उर्दू पढ़ने वाला एक भी विद्यार्थी नहीं मिला। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में इनकी तैनाती के लिए बीएसए को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से ड्रेस नहीं पहनने के विषय में जानकारी ली, तो कुछ बच्चों ने बताया कि उनका नामांकन विद्यालय में नहीं हुआ है, जिसकी वजह से उनके पास ड्रेस नहीं है। डीएम ने ऐसे सभी बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में बिना नामांकन के आ रहे छात्रों का नामांकन किन वजहों से नहीं हो पाया है, इसकी जांच खंड विकास अधिकारी को सौंप दी।

डीएम ने मिड-डे मील के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शौचालय की टाइल्स उखड़ने पर नाराजगी जताई। सहायक अध्यापक हबीबुर्रहमान ने बताया कि विद्यालय में 84 छात्रों का नामांकन है, जिसमें से 45 आये थे। इस दौरान सहायक अध्यापक मुहम्मद गुरफान उपस्थित मिले।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, घंटों बाधित रहा यातायात

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ‘दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है, इस उम्र वर्ग को ज्यादा खतरा,’ डीएम ने बताए बीमारी से बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai

15 में से 9 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब : विधायक सुरेंद्र चौरसिया की जांच में सिधुआ सीएसची पर नदारद मिला स्टॉफ, कमियों पर एमएलए ने जताई नाराजगी, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!