खबरेंदेवरिया

देवरिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, कहा- बिना भेदभाव काम कर रही भाजपा सरकार

Deoria News : ‘भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। जनसंघ से हमारी पार्टी ने बहुत कम सदस्यों के साथ शुरुआत की और आज एक वट वृक्ष के रूप में दुनिया के सामने है। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है। यहां जाति, धर्म, मजहब के आधार पर काम नहीं बल्कि सामूहिकता के आधार पर काम होता है। भाजपा की स्थापना के बाद 1991 में पहली बार हमने राज्य में सरकार बनाई। देश के विकास के एजेंडा को लेकर हमने केन्द्र में 1996 में केंद्र में एनडीए गठबंधन सरकार बनाई। अटल जी के नेतृत्व में सरकार ने देश के विकास की प्राथमिकता वाले सारे काम किये। इसी कार्यकाल के दौरान अटल जी ने देश को परमाणु से सुसज्जित देश बनाया।’

पूरा कर रही सरकार
ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम टाउन हाल में आयोजित सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के सेवा व्रती कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि देश के शासन के ताने बाने को अपने विचारधारा के आधार पर, एक राजनीतिक व्यवस्था के आधार पर संचालित करने की बात हम लोग अपने एजेंडे में करते हैं। इसलिये अब राजा किसी रानी के कोख से पैदा नहीं होता, क्योंकि अब राजा बनाने का काम आप लोग करते हैं। भाजपा ने जो अपने एजेंडे तय किये थे, उसे आज हमारी सरकारें पूरा करने का काम कर रही हैं।

सबका विकास कर रही सरकार
उन्होंने कहा, कुछ लोग पहले हमारे बारे में चर्चा करते थे कि भाजपा एक विशेष क्षेत्र, विशेष जाति की पार्टी है। लेकिन साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला, उसने सबकी बोलती बंद कर दी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। विश्व के जो देश भारत को गंभीरता से नहीं लेते थे, वो आज इस बात के इंतजार में रहते हैं कि अमूख विषय पर भारत का क्या रुख है। पहले उसको जानते हैं, फिर अपनी बात कहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों का विकास बिना भेदभाव किए भाजपा की सरकार कर रही है।

दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से हुआ शुभारंभ
भाजपा द्वारा आयोजित सेवा व्रती कार्यकर्ता सम्मान समारोह का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात सामूहिक वंदेमातरम का गायन हुआ।

इनका हुआ सम्मान
सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाये विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट काम करने वाले सेवा व्रती कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मान किया। इसमें रक्तदान के लिये युवा मोर्चाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि, युवा मोर्चा प्रभारी प्रमोद शाही को, वृक्षारोपण के लिये किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, जलाशय सफाई के लिये मनीषा निषाद, मीरा देवी, कन्हैयालाल जायसवाल, शमसुद्दीन अहमद, अभय सिंह को, वोकल फार लोकल प्रदर्शनी के लिये आशा ओझा, योगेश प्रजापति, मोहन गुप्ता, रमेश वर्मा, मीडिया के काम के लिये अम्बिकेश पाण्डेय को और आईटी एवं सोशल मीडिया के काम के लिये तेज बहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
प्रदेश मंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा, महेंद्र यादव, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, सरोज देवी, उषा पासवान, निर्मला गौतम, प्रेम नारायण गुप्ता, राजेश मिश्र, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजेन्द्र मल्ल, संजय राव, राजन सोनकर, राजू गोंड़, भारती शर्मा, महेश मणि, हेमंत मिश्र, सीपी सिंह, कृष्णानाथ राय, आनंद मणि, संजय सिंह, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, नित्यानंद पाण्डेय आदि रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की संवेदना
सोशल मीडिया संयोजक तेज बहादुर पाल के इकलौते साले विकास पाल की डायरिया से मौत और रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के पिता का हार्ट अटैक से निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनके घर प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा के साथ पहुंच संवेदना व्यक्त की।

Related posts

सांसद और डीएम ने सारथी वाहन को किया रवाना : गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक, परिवार नियोजन का पढ़ाएंगे पाठ

Rajeev Singh

देवरिया में 14 मूर्ति विसर्जन स्थलों पर चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था : पिडरा पुल से नहीं होगा विसर्जन, डीएम और एसपी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

Bharat Jodo Yatra : शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 150 दिन में 3500 किमी का सफर तय करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

Antyoday Diwas 2022 : देवरिया विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद बोले-पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे

Abhishek Kumar Rai

गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों का सत्यापन करेंगे एसडीएम : डीएम ने अभियान की समीक्षा की, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!