खबरेंदेवरिया

स्नातक चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी भाजपा : एमएलसी अनूप गुप्ता

Deoria News : “गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इस बार के चुनाव में भाजपा के लिये कोई चुनौती नहीं है। इस चुनाव में इस बार कोई विपक्ष है ही नहीं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा विजय हासिल करने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह पिछड़े सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए इस बार रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे।”

ये बातें भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को देर शाम जिला पंचायत सभागर में गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के निमित्त आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने तन, मन और धन से राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने तथा देश के विकास को ध्येय मानकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की तप, तपस्या और मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह विजय यात्रा गोरखपुर-अयोध्या स्नातक चुनाव में भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को और मजबूत बनाने के लिये इस चुनाव में अवश्य जीत प्राप्त करना है। क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि मतदान से पहले सभी मतदाताओं से एक रणनीति बना व्यक्तिगत सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह निश्चित ही हो जाये। मतदान से पहले सभी मतदाताओं तक मतदान पर्ची पहुंचाना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने तथा संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दूबे, कृष्णनाथ राय, रविन्द्र किशोर कौशल, हेमन्त मिश्र, राजेन्द्र मल्ल, रामाज्ञा चौहान, अम्बिकेश पाण्डेय, भारती शर्मा, पवन कुमार मिश्र, धनुषधारी मणि, अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह, निखिल सिंह, संजय पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, अजय दूबे वत्स, राजेश सिंह सेंगर, समशुद्दीन अहमद, रामप्यारे डॉक्टर, रामेश्वर पाण्डेय आडवाणी, छट्ठू यादव, महेश मणि, विनय कुमार जायसवाल, अमित रजक सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, चुनाव के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

Related posts

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Board Result 2022 : सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, टॉपर्स के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

यूपी : ग्रामीण गांव में ही बनवा सकेंगे जाति, निवास और जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

रिपोर्ट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला प्रदेश का बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार

Harindra Kumar Rai

DEORIA: अवैध कब्जा हटाने गए लेखपाल को सेक्रेटरी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : श्रीलंका जाएंगे सीएम योगी, मिला न्योता

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!