खबरेंदेवरिया

चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया के जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष ने की मंथन, बनी ये योजना

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। जिसमें स्नातक निर्वाचन चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव से संबंधित रणनीति बनाई गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (Antaryami Singh BJP Deoria President) ने कहा कि स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिये मतदाता बनाने का काम चल रहा है,जो इसी महीने तक होना है। सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चाध्यक्ष, प्रकोष्ठों और प्रकल्पों के संयोजक अपने-अपने मण्डल संयोजक से सम्पर्क करके अपना और अपने परिवार के लोगों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिये फार्म भरें। परिवार का फार्म भरने और नहीं भरने वाले पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय भेजी जायेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुये नगर पालिकाओं और नगर पंचायतो में एक-एक जिला पदाधिकारी को जिम्मेदारी दे दी जायेगी। वो सभी उन पालिकाओं और पंचायतों में जाकर प्रभारी, संयोजक और मण्डल अध्यक्ष के साथ बातचीत करके सभी बूथों पर मतदाता सूची पुनिरिक्षण प्रमुख बनवाने का काम करेंगे।

बैठक में अरुण सिंह, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, संतोष त्रिगुणायक, श्रीनिवास मणि, रविन्द्र किशोर कौशल, प्रमोद शाही, अरविन्द पाण्डेय, महेश मणि, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, रामशंकर निषाद, मारकंडेय गिरी, अभिषेक जायसवाल, शिवकुमार राजभर, पवन कुमार मिश्र, राजू गोंड़, समशुद्दीन अहमद और डॉक्टर रामप्यारे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai

समाधान नंबर से अंबालिका के जीवन में आई नई रोशनी : चंद दिनों में हुआ वर्षों से लंबित काम, डीएम ने लिया संज्ञान

Sunil Kumar Rai

अवसर : योगी सरकार दुकान खोलने के लिए देगी धनराशि, नहीं देना होगा ब्याज, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में खुलेंगे 75 अन्नपूर्णा स्टोर : जिलाधिकारी ने की समीक्षा, पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 23.61 लाख मतदाताओं के लिए बने 2572 पोलिंग स्टेशन, देखें विधानसभावार लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!