खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने मनाया लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन : पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की प्रार्थना की

Deoria News : भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष कुशल राजनीतिज्ञ, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन को भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय गरुलपार पर मनाया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद देवरिया चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया, तो दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। आडवाणी जी वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श और हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। हम कार्यकर्ताओं की तरफ से ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें देश की दिग्गज हस्तियों में शुमार किया जाता है। आडवाणी जी भाजपा कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। भाजपा को स्थापित करने के लिए उन्होंने 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर रथ यात्रा की। इस घटना को राष्ट्रीय राजनीति में एक युगांतकारी मोड़ के रूप में देखा जाता है, जिसके बाद से भाजपा लगातार मजबूत होती चली गई।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, गोविन्द मणि, मिथिलेश मिश्र, दिनेश गुप्ता, रत्नेश्वर गर्ग, ब्रह्मा सिंह, सौरभ, अजित आदि रहे।

Related posts

गोरखपुर अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगी मुफ्त शिक्षा : इन वर्ग के बच्चों को मिलेगा मौका, जानें आवेदन की शर्तें

Rajeev Singh

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 26 टीमें : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-विपक्ष चारों खाने चित्त होगा

Sunil Kumar Rai

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हुआ समापन : सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने दी ट्रॉफी, इन राज्यों ने लहराया परचम

Rajeev Singh

देवरिया : प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 15 मई तक करें आवेदन, इसी महीने आयोजित होगी परीक्षा, जानें तिथियां

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!