खबरेंदेवरिया

Free Health Camp : आरोग्य भारती ने रजला गांव में कैंप लगाकर किया लोगों का मुफ्त इलाज, बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Deoria News : आरोग्य भारती (Arogya Bharti Deoria) के तत्वावधान में देवरिया विकास खंड के देवरिया खास के रजला ग्राम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भगवान धन्वन्तरि की जयंती की पूर्व संध्या पर किया गया। इसमें ग्रामीणों की मुफ्त जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।

आज ही अवतरित हुए थे
इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि आज के ही दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वन्तरि विष्णु भगवान के अवतार माने गए हैं। आज पूरा देश भगवान धन्वन्तरि की जयंती आयुर्वेद दिवस के रूप में मना रहा है।

आयोजन किया जा रहा
भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करना सराहनीय कदम है। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के प्रत्येक खंड में स्वास्थ्य प्रबोधन और स्वस्थ जीवन शैली विषय गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को स्वस्थ कैसे रहें, इस विषय पर जागरूक किया जा रहा है।

110 लोगों की जांच हुई
स्वास्थ शिविर के आयोजक बृज बिहारी राजभर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में करीब 110 लोगों की निःशुल्क जांच कर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा के चिकित्सा अधिकारी डॉ जनार्दन तिवारी, संतोष प्रजापति, आदित्य, स्टाफ नर्स अंजलि मिश्र, बृज बिहारी राजभर, राजेश राजभर, राम मनोहर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित, कोला गौशाला में मिली खामियों पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की, पिछड़े ब्लॉक को नोटिस जारी

Abhishek Kumar Rai

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सिर्फ भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझती है

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 5 महिला ऑफिसर पायलट ने उत्तरी अरब सागर में डोर्नियर जेट से रचा इतिहास, पूरा किया यह खास मिशन

Shweta Sharma
error: Content is protected !!