खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक साल पूरे होने पर किया रक्तदान, लगाए पौधे और बांटी मिठाई

Deoria news : देवरिया अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर देवरिया अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में वृक्षारोपण तथा मलिन बस्ती में बच्चों के बीच फल व मिठाई बांटा।

सम्मान मिलता है

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को जितना सम्मान भाजपा संगठन और सरकार में मिलता है, उतना किसी और पार्टी के न तो संगठन में ही सम्मान मिलता है न ही सरकार में। भाजपा के अलावा अन्य दल केवल अल्पसंख्यक समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग करना जानते हैं।

वाहवाही लूट रहे थे

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के भले के लिये अनेक योजनाएं चला रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज के लिये काम कुछ नहीं किया, बस झूठ बोल कर विज्ञापन के बूते वाहवाही लूटने का प्रयास किया। जो अब अल्पसंख्यक समाज के सामने उजागर हो चुका है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मोहम्मद साजिद, असलम अंसारी, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र, नसीम मंसूरी, नूर आलम अंसारी, एजाज अहमद, जमाल हुसैन, अकबर अंसारी, मेराज अहमद, सरफराज अंसारी, रितेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, इस्लाम अंसारी, शरीफ अली, इस्तियाक अंसारी, हरीश त्रिपाठी, जमालुद्दीन अंसारी और ईस मोहम्मद आदि रहे।

भाजपा कार्यालय पर होगी

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे से औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर होगी। मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर ने यह जानकारी दी।

11 बजे होगी बैठक

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों की बैठक 4 सितम्बर को औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे से होगी। यह जानकारी मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने दिया।

Related posts

पूर्वांचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और कोविड प्रबन्धन की समीक्षा की, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ : पुण्यतिथि पर पढ़ें राणा के वंशज इस गोरक्षपीठाधीश्वर महंत की उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डॉ विमल कुमार बैसवार बने देवरिया के नए सीएमओ, शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मौका : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धनौती गांव के प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज, मिल कर किया लाखों का गबन, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नोएडा परिवहन विभाग ने जारी की Advisory : बाहर निकलें तो रखें ध्यान, घने कोहरे के कहर से जूझ रहे लोग

Rajeev Singh
error: Content is protected !!