खबरेंदेवरिया

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Deoria News : जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में खेल-कूद एवं विद्युत मंत्री रहे स्व. रविंद्र किशोर शाही की 41 वीं पुण्यतिथि पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन किया।

इसके बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डॉ रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि रविन्द्र किशोर शाही पूर्वांचल में जनसंघ के अलख जगाने वाले व्यक्ति थे। वे अपने विकास कार्यों के बल पर हमेशा याद किए जाएंगे। उनके सपनों को साकार करना तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाना सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि स्व. शाही कर्मठ एवं ईमानदार नेता के रूप में पार्टी के लिए समर्पित थे। वे न कभी रुके, न झुके अनवरत चलते रहे।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रविन्द्र किशोर शाही ने अपना संपूर्ण जीवन समाज एवं पार्टी के लिए न्यौछावर कर दिया। उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। स्व. रविन्द्र किशोर शाही के दिखाये मार्ग पर चलकर ही हम सभी उनके सपने को सच कर सकते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये वे सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि स्व. शाही का पूरा जीवन हम सभी को समाज मे अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की सेवा के लिये प्रेरित करता है।

इस दौरान पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रविन्द्र प्रताप मल्ल, विशम्भर मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, बलराम उपाध्याय, राजेश कुमार मिश्रा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, जितेन्द्र राव, रामदास मिश्रा, धनुषधारी मणि, गोविन्द चौरसिया, अजय दूबे वत्स, गंगा शरण पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, विजय पंडित, राजेन्द्र विक्रम सिंह, प्रभाकर राय, अंकुर राय, रमेश वर्मा, अखिलेश मणि, अखिलेश मिश्रा, ऋषिराज मिश्रा, बजरंगी मणि आदि रहे।

मिनी किट वितरित किया
कृषि मंत्री ने कहा, जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मेरे पूज्यनीय चाचा स्व रवीन्द्र किशोर शाही जी की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज अपनी विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित ‘‘जनपद स्तरीय किसान मेला एवं स्वास्थ शिविर’’ में आए हुए अतिथियों को सम्बोधित किया तथा सरसों की मिनी किट और सब्जी की मिनी किट वितरण किया। पोषण अभियान के अंतर्गत छ: माह से एक वर्ष के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार पूरा किया।

Related posts

खास खबर : योगी सरकार ने यूपी के हर गांव को रोशन किया, बुन्देलखण्ड में बदले हालात, पढ़ें राज्य सरकार की विद्युत नीति

Harindra Kumar Rai

DEORIA : देवरिया में एक लाख से ज्यादा लोगों ने नमो प्रदर्शनी से पीएम को जाना, 15 जगहों पर लगी प्रदर्शनी का हुआ समापन

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की दो बड़ी खबरें : पटाखों की ब्रिकी के लिए लेनी होगी अनुमति, 20 अक्टूबर से होगा मुफ्त राशन का वितरण

Harindra Kumar Rai

Deoria : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कौशल विकास की 9 संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया, 6 को चेतावनी

Sunil Kumar Rai

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!