खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर निकायों के सांस्कृतिक-पौराणिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप : वंदन योजना समिति की बैठक में बना प्लान

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित वंदन योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया के नगर निकायों में स्थित धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों के विकास हेतु चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निकाय द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर व्यापक विमर्श किया गया।

नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा अमेठी माता मंदिर में कार्य करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत भलुअनी ने वार्ड संख्या एक स्थित शिव मंदिर, नगर पंचायत बरियारपुर ने हनुमान मंदिर तथा नगर पंचायत बैतालपुर ने शिव मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सहमति प्राप्त कर परियोजना को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा संचालित वंदन योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्थित सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइटिंग, पेयजल, टॉयलेट, साफ-सफाई, लिंक रोड और बेंच सहित अन्य बुनियादी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

डीएम की अध्यक्षता वाली समिति प्रत्येक वर्ष ऐसे 2-2 स्थलों का चयन करेगी। इस योजना के तहत ऐसे स्थलों पर संपर्क मार्ग, विश्राम स्थल, शेड, पेयजल की व्यवस्था, लाइटिंग, पेंटिंग, इंटरलॉकिंग, परिक्रमा पथ, घाटों का निर्माण आदि कार्यों को पर्यटन विभाग से समन्वय कर कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की धनराशि प्रति परियोजना उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग, सीएसआर मद, सांसद-विधायक निधि व नगर निकाय विभाग के बजट से भी इन स्थलों को विकसित किया जा सकेगा।

बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, ईओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड मनोज पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आरके सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा : सोमनाथ मंदिर में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, ऐसे हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Swapnil Yadav

पहल : देवरिया के प्रतिभावान बच्चों को उचित प्लेटफॉर्म दिलाएंगे विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बना ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम : डीएम ने तैयारियां परखीं, लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे बीएलओ

Sunil Kumar Rai

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा : कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस भर्ती परीक्षा में…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!