खबरेंदेवरिया

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा : सोमनाथ मंदिर में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, ऐसे हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल द्वारा सोमनाथ शक्ति केंद्र स्थित सोमनाथ मन्दिर परिसर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है। देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिली हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के मूल के लिए काम किया है। शिक्षा से लेकर विकास की सतत प्रक्रिया ने देश को दुनिया में अलग पहचान दिलाई है।

पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के दौरान यह उम्मीद थी कि विपक्ष तथ्यों पर बात करेगा, लेकिन विपक्ष इधर-उधर की बातों में उलझा रहा।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर परिचर्चा में शामिल होते हुये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में विश्‍व के मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण के लिए कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाए हैं। साल 2014 में जब नरेन्‍द्र मोदी सरकार सत्‍ता में आई तो देश में व्‍यापक स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार फैला हुआ था, जिस पर वर्तमान शासन ने अंकुश लगाया है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार अन्‍त्योदय के दृष्टिकोण से काम कर रही है, जिसका अर्थ है कि समाज के अंतिम व्‍यक्ति को सशक्‍त किया जाए। परिचर्चा की शुरुआत नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने महामहिम राष्ट्रपति के सदन में दिये अभिभाषण को पढ़ कर किया।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, मारकंडेय गिरी, अमित मोदनवाल, गोविन्द चौरसिया, धनजी वर्मा, विजय पंडित, लल्लन शर्मा आदि रहे।

Related posts

Agnipath Protest : रालोद ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने केंद्र को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मिड डे मील का खीर घर ले गए रसोइए, बच्चों के परिजनों ने की शिकायत तो प्रधानाचार्य ने दिया यह जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

योग जीवन को सुखमय और तनाव मुक्त बनाने की सरल प्रक्रिया है : मंत्री विजय लक्ष्मी

Rajeev Singh

विरोध : सोसाइटी निवासियों ने प्रदर्शन कर एओए गठन की मांग की, बिल्डर पर लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!