खबरेंदेवरिया

कंबल वितरित कर मनाया सांसद रविंद्र कुशवाहा का जन्मदिन : विधायक सभाकुंवर कुशवाहा सहित समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Deoria News : सलेमपुर के लोकप्रिय सांसद रविन्द्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) का जन्मदिन लार विकास खण्ड सभागार में मनाया गया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में ब्लाक सभागार में सांसद का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने क्षेत्र से आये जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।

इस अवसर पर सभी ने भगवान से उनके दीर्घायू होने की कामना की। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा (MLA Sabha Kunwar Kushwaha) ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से सांसद के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सांसद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र और सुखद व उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने टेलीफोन से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही मेरा लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ता हर वर्ग के जरूरतमंद की मदद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस स्नेह से अभिभूत हूं। सभी लोग हमेशा सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहें जिससे एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके।

युवा नेता सत्यप्रकाश सिंह विशेन ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलबीर सिंह दादा, अजय दूबे वत्स, जगदीश यादव, अशोक कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शमशुद्दीन अंसारी, अरविंद पाण्डेय, सन्तोष पटेल, आसनारायन सिंह, संदीप सिंह विशेन, अशोक प्रजापति, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

BIG NEWS : तेलिया अफगान गांव का बदला नाम, अब तेलिया शुक्ल से होगी पहचान, जानें ग्राम पंचायत ने क्यों…

Rajeev Singh

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Shweta Sharma

DEORIA BREAKING : अंत्येष्टि स्थल पर बिना निर्माण हुआ भुगतान, समिति ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, हुए ये खुलासे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh

कराची की निकिता नागदेव ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

Kajal Singh
error: Content is protected !!