खबरेंदेवरिया

रोजगार सृजन योजना में देवरिया टॉप पर : सांसद ने निवेशकों को किया सम्मानित, एक जनपद एक उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Deoria news : शासन के निर्देशानुसार “वोकल फॉर लोकल” एवं आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत जनपद देवरिया में एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 सितम्बर 2022 (तीन दिवसीय) जिला पंचायत परिसर सिविल लाइन देवरिया में हुआ। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) किया गया।

सम्मानित किया
जनपद देवरिया व अन्य जनपदों के एक जनपद एक उत्पाद से सम्बन्धित उत्पादों तथा जनपद के प्रसिद्ध हस्तशिल्पियों के निर्मित सजावटी उत्पाद अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी। आत्म निर्भर उप्र को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए जनपद के 13 बड़े निवेशकों को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

पहला स्थान मिला है
उन्होंने प्रदर्शनी में आये सभी लोगों को कुछ न कुछ खरीद कर जाने के लिए प्रेरित किया। जनपद देवरिया को स्वरोजगार व हुनर से भरा एवं आत्मनिर्भर, विकसित बनाने के लिए मुख्य अतिथि ने सम्बोधन भी किया। उपायुक्त उद्योग ने विभागीय योजना की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अवगत कराया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में जनपद देवरिया ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ये रहे उपस्थित
प्रदर्शनी में रविन्द्र प्रताप मल्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार मण्डल, रवीन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, ज्ञानधन सिंह अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जेपी जायसवाल मण्डल अध्यक्ष आईआईए, भारती शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, समस्त जिला समन्वयक बैंक, अभय कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर व संतोष प्रकाश राव सहायक प्रबन्धक उद्योग तथा समस्त स्टाफ उद्योग एवं उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने सभी आगन्तुकों का सादर धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

Related posts

एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे यूपी के स्कूल : छात्रों को मिलेगी हर सुविधा, पढ़ें सीएम का प्लान

Swapnil Yadav

यूपी में आज से धान की खरीद शुरू : इन जिलों में अगले महीने से होगी खरीदारी, किसानों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 29 जुलाई को देवरिया में सभी बैंक ब्रांच पर लगेगा केसीसी कैंप, सीडीओ ने कृषकों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया को फतह करने की तैयारी में भाजपा, हर वार्ड के लिए बन रही स्ट्रेटजी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

मां ने प्रेमी संग मिल कर किया मासूम बेटे का कत्ल ! पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला, अब खुलेगा राज

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!