खबरेंदेवरिया

Deoria Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला देवरिया के प्रभारी नियुक्त, सुनील गुप्ता को दोहरी जिम्मेदारी

Deoria News : स्थानीय निकाय चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) प्रदेश नेतृत्व ने जनपद के दोनों नगर पालिकाओं देवरिया (Municipality Deoria) और बरहज (Municipality Barhaj) में चुनाव प्रभारियों और संयोजक की घोषणा कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) ने मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय के हवाले से बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने देवरिया नगर पालिका का प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला तथा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता को बनाया है। सुनील गुप्ता भाजपा देवरिया के जिला प्रभारी के साथ-साथ नगर पालिका देवरिया के चुनाव प्रभारी के रूप में भी काम करेंगे।

नित्यानंद पाण्डेय संयोजक बने

जबकि प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा देवरिया के संयोजक नित्यानंद पाण्डेय (न्यू कालोनी) को देवरिया नगर पालिका चुनाव का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने बरहज गौरा नगर पालिका का प्रभारी पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी को तथा संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवसहाय बरनवाल को बनाया है।

चुनाव संयोजक का हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद देवरिया का चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय को बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच माला पहना और बुके देकर स्वागत किया। नवनियुक्त चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। नगर पालिका परिषद देवरिया के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत पुनः अपना परचम फहराएगी।

क्लीन स्वीप करेंगे

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के साथ-साथ सभासद के भी सभी पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं के बल पर जीत दिला कर विपक्ष का क्लीन स्वीप करने की रणनीति के साथ काम किया जायेगा। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, विजय पटेल, रत्नेश्वर गर्ग, आकाश मिश्र, रूपम पाण्डेय आदि रहे।

जीत का परचम लहराएगी पार्टी

जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद कमलेश पासवान, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे समेत सभी जिला पदाधिकारियों ने प्रभारियों और संयोजक को शुभकामनाएं देते हुये विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में दोनों नगर पालिका में भाजपा का परचम लहरायेगा।

Related posts

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Abhishek Kumar Rai

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला यूपी का परसेप्शन : सीएम योगी

Swapnil Yadav

Lata Mangeshkar Nidhan: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Harindra Kumar Rai

देवरिया के किसानों से खरीदी गयी 21 टन पराली : जिलाधिकारी की अपील-फसल अवशेष न जलाएं कृषक

Abhishek Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!