खबरेंदेवरिया

Master Plan 2031 : भविष्य के देवरिया की रूपरेखा तैयार, 17 जून तक दें सुझाव

Deoria News : देवरिया नगर पालिका परिसर में मास्टर प्लान-2031 (Master Plan 2031) की महा योजना के प्रस्तुतिकरण का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान नगर पालिका में ‘अमृत योजना’ के अंतर्गत तैयार कर जारी जीआईएस आधारित ‘देवरिया मास्टर प्लान 2031’ का अंतरिम लोगों के लिए प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंगलवार को फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दरअसल अमृत योजना के तहत जीआईएस आधारित देवरिया मास्टर प्लान 2031 का अंतरिम प्रारूप तैयार किया गया है। 17 जून तक लोगों की आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। निवासी नगरपालिका में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

4.50 लाख आबादी है

शुभारंभ के मौके पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, नगरपलिका अध्यक्ष अलका सिंह और एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान को प्रकाशित किया गया है। इसमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट मुख्य है। 4.50 लाख से ज्यादा शहरी आबादी को ध्यान में रखकर देवरिया मास्टर प्लान 2031 बनाया गया है। इसमें 4500 हेक्टेयर भू-क्षेत्र शामिल है। उन्होंने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाये।

इस कंपनी ने तैयार किया

कंसल्टेंट कंपनी स्टेसलिस्ट सिस्टम लिमिटेड कोलकाता ने इस महायोजना को तैयार किया है। इसमें सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है। कंसलटेंट कंपनी ने आवासीय, औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र को प्रस्ताव में शामिल किया है। साथ ही शहर में जाम और जलभराव की बुनियादी समस्या को दूर करने के लिए विकल्प दिए गए हैं। विगत कुछ सालों में देवरिया में जाम की समस्या खूब बढ़ी है।

बाइपास से बदलेगी सूरत

जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बैतालपुर से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग तक और बैतालपुर से कसया मार्ग तक दो बाईपास सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 30 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण और पार्कों का निर्माण भी प्रस्तावित है। अच्छी बात यह है कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत तालाब और पोखर के विकास पर बल रहेगा। साथ ही प्रशासन ड्रेनेज, सीवरेज और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था सुनियोजित कर व्यवस्थित करेगा।

20 साल से नहीं संशोधित हुआ

फिलहाल देवरिया में मास्टर प्लान 1982 लागू है। यह 2001 तक के लिए स्वीकृत था। लेकिन इसके बाद भी इसमें संशोधन नहीं किया गया। शहर की आबादी दिनों-दिन बढ़ती गई। फिलहाल यहां करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। लेकिन संशोधन नहीं होने की वजह से शहर पुराने मास्टर प्लान के मुताबिक बसता चला गया। इसके चलते बुनियादी और विकराल समस्याएं पैदा होती रहीं।

Related posts

पहल : यूपी बोर्ड के होनहारों को सम्मानित करेगी योगी सरकार, सीएम ने छात्रों से संवाद में दिए ये टिप्स

Harindra Kumar Rai

अब इस दिन खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल : डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने जारी किया आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav

देवरिया के मनमाने अफसर : सरकार ने दिया 8 कमरों का डिजाइन लेकिन रेत और बालू के बनाए सिर्फ 4 कमरे, लिया पूरा भुगतान

Sunil Kumar Rai

ऋतिक-दीपिका की जोड़ी करेगी कमाल : फिल्म फाइटर के लिए फैंस की बढ़ी बेचैनी

Abhishek Kumar Rai

CBSE Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा परिणाम, ऐसे देख सकेंगे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!