खबरेंदेवरिया

अफवाह ने पहुंचाया अस्पताल : देवरिया के महुआडीह में बेटे को लेकर जा रहे पिता को भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर पीटा, हालत गंभीर

Deoria news : तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चा चोर की अफवाह उड़ा कर लोगों को पीटने के मामले बंद नहीं हो रहे हैं। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Area) में लोगों ने बेटे को लेकर जा रहे एक पिता को ही बच्चा चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अलग रहते हैं पति – पत्नी
जानकारी के मुताबिक महुआडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले पिंटू प्रसाद पुत्र छोटे लाल प्रसाद ने अपनी बहन की शादी कुशीनगर जिले के हाटा (Hata Kushinagar) थाना क्षेत्र के सुरौली पैकौली गांव में की है। लेकिन 4 साल से उनकी बहन और बहनोई गौतम प्रसाद पुत्र जय नाथ प्रसाद अलग रहते हैं।

पंचायत चल रही थी
बुधवार को महुआडीह के रामपुर दूबे धूस के पास पति- पत्नी के विवाद की पंचायत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात पर नाराज गौतम प्रसाद अपने बच्चे को लेकर पंचायत से उठा और महुआडीह चौराहे की तरफ जाने लगा। ससुराल के लोग उसके पीछे दौड़ने लगे।

महुआडीह चौराहे पर पीटने लगी
जब गौतम अपने बेटे के साथ महुआडीह चौराहे पर पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी होते ही महुआडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी बाप को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

आपसी विवाद था
पुलिस ने बताया कि एक बाप को बच्चा चोरी की अफवाह उड़ा कर पीटा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की है। पता चला है कि पिता अपने बेटे को लेकर जा रहा था इससे नाराज पत्नी पक्ष के लोगों ने मारपीट किया है।

Related posts

देवरिया में 1674 किमी बिछी पाइपलाइन : मगर हर घर जल पहुंचने में लगेगा वक्त, तीनों फर्मों को नोटिस

Rajeev Singh

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर समेत 35 जिलों के 90 हजार किसानों के लिए करोड़ों रुपये जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

200 Cr Corona Vaccination : 19 महीने में 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर भारत ने रचा इतिहास, ऐसे मिली ये कामयाबी

Abhishek Kumar Rai

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला तो होगी कार्रवाई : सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता

Rajeev Singh
error: Content is protected !!