खबरेंदेवरिया

देवरिया-हाटा मार्ग पर हादसा : पुरवा के पास बाइक की टक्कर से एक की मौत, चचेरे भाई का चल रहा इलाज

Deoria News : देवरिया में एक दु:खद सड़क हादसे में महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Area) के एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

तबियत खराब थी
घटना देवरिया हाटा मार्ग पर पुरवा चौराहे के पास हुई। महुआडीह थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी राजकुमार उर्फ मुलायम (32 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ पेशे से राजमिस्त्री था। इसी काम की कमाई से वह परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

बाइक से देवरिया जा रहे थे
शनिवार को राजकुमार के चचेरे भाई कन्हैया यादव (45 वर्ष) पुत्र किशोर यादव बाइक से उसे इलाज के लिए देवरिया लेकर जा रहे थे। दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया हाटा मार्ग पर पुरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी।

रास्ते में हुई मौत
इस घटना में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजकुमार यादव उर्फ मुलायम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे चचेरे भाई कन्हैया यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम मचा है। परिजन बेसुध हैं।

Related posts

6 वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी : सीएम योगी

Shweta Sharma

गीडा की तर्ज पर होगा देवरिया का औद्योगिक विकास : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

बजट में यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात : शिक्षा में होंगे बड़े सुधार

Laxmi Srivastava

मोहन सिंह सेतु : 8 साल में सिर्फ 68 फीसदी तैयार हुआ पुल, 4 साल थी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में मनाई गई पटेल की जयंती, शिक्षकों और छात्रों ने ली एकता की शपथ

Shweta Sharma

भाजपाइयों ने लिखवाया अभिनंदन पत्र : शहर से लेकर गांव तक चला अभियान, पोस्ट से पीएम को भेजे गए

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!