खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : प्यार अंजाम तक नहीं पहुंचा तो देवरिया में प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, बेखबर रहे परिजन

Deoria News : प्यार जब अंजाम तक नहीं पहुंचा तो देवरिया में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। एक हफ्ते पहले भी दोनों घर छोड़ कर चले गए थे। घटना की जानकारी होने पर युवक के पट्टीदारी के चाचा शव के पास पहुंचे, मगर युवती का कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचा।

जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव का रहने वाला दीपक यादव (25 वर्ष) गांव की हो एक युवती से प्यार करता था। दोनों विवाह करना चाहते थे। लेकिन उसमें कई अड़चनें आ रही थी। दोनों एक ही गांव के थे और अलग-अलग जाति के थे। इस वजह से उनके परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे थे। दोनों को समझाने – बुझाने की पूरी कोशिश की गई।

हाथ पकड़ कर टहल रहे थे

ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों के इंकार करने पर प्रेमी जोड़ा 12 जुलाई को घर छोड़कर चला गया था। दोनों के परिजन उनके बारे में जानकारी जुटा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को प्रेमी जोड़ा वापस लौटा। दोनों भटनी – वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक दूसरे का हाथ थाम कर टहल रहे थे।

ट्रेन के सामने कुद गए

आसपास मौजूद लोगों को लगा कि ट्रेन आने पर दोनों हट जाएंगे। लेकिन कोई उनके आत्मघाती फैसले से परिचित ना था। जैसे ही बनारस जाने वाली भटनी वाराणसी पैसेंजर गाड़ी पहुंची, दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर ट्रेन के सामने कूद गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक और आसपास मौजूद लोगों ने इस दुखद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

नहीं पहुंचे परिजन

मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने दोनों की शिनाख्त करते हुए गांव और परिजनों के बारे में जानकारी दी। प्रेमी जोड़े का गांव घटनास्थल से महज 1 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। लेकिन दोनों के घर वाले मौके पर नहीं पहुंचे। युवक के पट्टीदारी के एक चाचा जरूर शव के पास पहुंचे, लेकिन युवती के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया।

छानबीन हो रही है

एसपी संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) ने बताया कि रामपुर बछौर गांव के एक युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के वजहों की जांच की जा रही है। जरूरत हुई, तो एक्शन लिया जाएगा।

Related posts

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने डैनी-भैसही सीसी रोड का किया लोकार्पण : ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

Rajeev Singh

बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकायों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : 2 साल बाद होगा नए निकायों का चयन, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान, कैंटीन निर्माण के लिए भूमि देगा प्रशासन, बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक साल पूरे होने पर किया रक्तदान, लगाए पौधे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे अध्यक्ष और सदस्य पद के मतपत्र : 585 बूथों के लिए आवंटित हुईं…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!