खबरेंदेवरिया

DEORIA : क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का देवरिया में जोरदार स्वागत, मंत्री-विधायक ने की अगवानी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम देवरिया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में मिलता है। इसका उदाहरण है है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बना दिया। भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है

देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि बूथ समिति का सदस्य भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने और संचालन प्रमोद शाही जिला महामंत्री भाजपा ने किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एसए सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा, पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय शाही आदि लोग उपस्थित रहे।         

       

इन जगहों पर हुआ स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही खरोह चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गौरी बाजार चौराहे पर बृजेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, बैतालपुर में मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सुभाष चौक पर नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, कतरारी में मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।                              

इन्होंने स्वागत किया                

नगर पालिक अध्यक्ष अलका सिंह, अरुण सिंह, अजय कुमार दूबे, संतोष त्रिगुणायक, अजय कुमार दूबे, गंगा कुशवाहा, उषा पासवान, श्रीनिवास मणि, रविन्द्र कौशल, हेमंत मिश्रा, रामाज्ञा चौहान, महेश मणि, अम्बिकेश पाण्डेय, तेज बहादुर पाल, शुभम मणि, अभिषेक जायसवाल, प्रभाकर राय, विन्दा कुशवाहा, संजय तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, कृष्णा नाथ राय, अजय उपाध्याय, सीपी सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अंगद तिवारी, पवन मिश्रा, प्रवीण मल्ल, राजन सोनकर, राजू गोंड, भारती शर्मा, सीमा जायसवाल, मिनती सिंह, राजकुमार शाही, भानु सिंह, अंकुर रॉय, अभिजीत उपाध्याय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, संजय राव, रामदास मिश्रा, मारकंडेय तिवारी, अभयानंद तिवारी आदि ने उनका स्वागत किया।

Related posts

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुही राज से किया नामांकन, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Harindra Kumar Rai

Mathura Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 2 की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे

Abhishek Kumar Rai

देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन : सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Rajeev Singh

BIG NEWS : अमृत सरोवर का काम मानक मुताबिक नहीं मिलने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई, सीडीओ ने 10 अगस्त की दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

अब देश में बिकेंगे ‘भारत’ ब्रांड के खाद्य उत्पाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को किया रवाना, जानें कितनी होगी कीमत

Satyendra Kr Vishwakarma

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!