खबरेंराष्ट्रीय

नियुक्ति : देश के उच्च न्यायालयों में 37 नए न्यायाधीश नियुक्त, सरकार ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

New Delhi : भारत सरकार ने रविवार की रात उच्च न्यायालयों के लिए 37 नए न्यायाधीश नियुक्त किए। ये नियुक्तियां शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की श्रृंखला में हैं।

इस वर्ष यानि 2022 में सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अन्य 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना के साथ, अब तक देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में 138 नियुक्तियां की हैं। इस प्रकार सरकार ने 2016 में उच्च न्यायालयों के लिए हुई कुल 126 नियुक्तियों के अपने पहले के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

120 नियुक्तियां की गयीं थी

पिछले साल यानि 2021 में, सुप्रीम कोर्ट में हुई 9 नियुक्तियों के अतिरिक्त, उच्च न्यायालयों में कुल 120 नियुक्तियां की गयीं थी। इस प्रकार, उच्च न्यायपालिका के लिए पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया गया है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए कल की 11 नियुक्तियों में शामिल नाम हैं –

1- निधि गुप्ता

2- संजय वशिष्ठ

3- त्रिभुवन दहिया

4- नमित कुमार

5- हरकेश मनुजा

6- अमन चौधरी

7- नरेश सिंह

8- हर्ष बंगर

9- जगमोहन बंसल

10- दीपक मनचंदा और

11- आलोक जैन

दो साल के लिए हुई नियुक्ति

इन अधिवक्ताओं की दो साल की अवधि के लिए उक्त उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति उनके अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

Related posts

जिम्मेदारी : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वॉलंटियर बाढ़ क्षेत्र में बांट रहे राहत सामग्री, ये पदाधिकारी संभाल रहे कमान

Abhishek Kumar Rai

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : खुखुंदू हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने…

Rajeev Singh

अवसर : योगी सरकार दुकान खोलने के लिए देगी धनराशि, नहीं देना होगा ब्याज, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Abhishek Kumar Rai

गौरीबाजार-हाटा मार्ग से बनकटिया पिच रोड बन कर तैयार : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने लोगों को दी बधाई

Rajeev Singh

हेरिटेज टूरिज्म का सेंटर बनेगा गोरखपुर : रामगढ़ताल में शुरू होगी क्रूज सर्विस, उतरेंगे सी प्लेन, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!