खबरेंदेवरिया

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Deoria News : प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं उप्र सरकार के संयुक्त समन्वय से भारतीय खेल प्राधिकरण से खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में कुश्ती (बालक-बालिका) के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित करने की अनुमति प्रदान की गयी है।

कुश्ती में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन किया जाना है, जिसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र रुपया 10 /- (रुपया दस) का शुल्क जमा कर प्रवेश फार्म एवं जैविक प्रमाण पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय अवधि में 20 से 30 जून 2022 तक आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक बालक- बालिकाओं का चयन-ट्रॉयल (फिजिकल एवं स्किल टेस्ट) 3 जुलाई 2022 को प्रातः 09:00 बजे से रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में निर्धारित किया गया है।

ये है पात्रता

कुश्ती चयन, ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक बालक-बालिकाओं की उम्र 01 अप्रैल 2022 को 10 – 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस योजना के अन्तर्गत चयनित होने वाले कुश्ती बालक-बालिकाओं को तकनीकी गहन प्रशिक्षण प्रातः एवं सायं प्रदान किया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण, खेल किट्स, निःशुल्क प्रदान किया जायेगा।

लाभ मिल सके

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनपद के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी इसमें भाग लेकर आगामी स्पोर्ट्स कालेज एवं स्पोर्ट्स छात्रावासों के चयन, ट्रायल में भाग ले सकें। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन पत्र प्राप्त कर चयन, ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Related posts

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा एक्शन : 5 बीडीओ सहित 9 अफसरों का वेतन रोका, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नोएडा : प्राधिकरण से परेशान कारोबारियों ने बैठक की, अथॉरिटी के नोटिस पर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

AOA Election : गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में 9 पदों के लिए हुआ चुनाव, आशीष सिन्हा को सबसे ज्यादा 195 वोट मिले, पढ़ें सभी विजेताओं के नाम

Abhishek Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!