खबरेंदेवरिया

देवरिया में 4 स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस निलंबित : जांच में मिली अनियमितता, डीएम ने लिया एक्शन

Deoria News : देवरिया के डीएम जेपी सिंह ने 4 स्टाम्प वेंडरो द्वारा स्टाम्प की बिक्री में अनियमितता बरतरने पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इससे वेंडरों में खलबली मची हुई है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) के मोबाइल पर मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि स्टाम्प वेंडर 10.00 रुपये का स्टाम्प 30.00- 50.00 रुपये में बेच रहे हैं। डीएम ने इसकी जांच अतिरिक्त उप जिलाधिकारी देवरिया से करायी। जांच में उन्होंने स्टाम्प वेंडरो का स्टिंग किया तथा साक्ष्य के रूप मे स्टिंग की सीडी के साथ आख्या प्रस्तुत की।

सीडी में स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा (लाइसेंस सं0- 371) 10.00 रुपये के स्टाम्प की बिक्री 30/- से 50/- रुपये में किए जाने की पुष्टि हो रही है। यह अनियमितता की श्रेणी में आता है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा प्रसाद गुप्ता (लाइसेंस सं0- 371) का स्टाम्प वेंडर लाइसेंस आदेश के दिनांक से तीन माह के लिए निलंबित किया है।

Related posts

DEORIA BREAKING : देवरिया-बेलडाड और वकीलगंज-रामपुर गौनरिया सहित 324 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, एक अक्टूबर से शुरू होगा मरम्मत का काम, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

फिर एक्शन में सीडीओ रवींद्र कुमार : ग्राम प्रधान और सचिव सहित 3 पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरएसएस के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सनातनी संस्कारों पर हुई चर्चा, प्रांत प्रचारक और खंड संघचालक ने बताई महत्ता

Sunil Kumar Rai

श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवरिया को कारण बताओ नोटिस जारी : सीडीओ रवींद्र कुमार ने दिया अल्टीमेटम

Rajeev Singh

पूरी भव्यता से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभा यात्रा : अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने किया भावपूर्ण स्वागत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!