खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : 14 सितंबर को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, 20 से ज्यादा कंपनियां हजारों को देंगी नौकरी, ये कर सकेंगे आवेदन

Deoria news : प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उप्र शासन के निर्देशानुसार 14 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में प्रातः 10:00 बजे वृहद रोजगार मेले का आयोजन होना है।

20 कंपनियां हायर करेंगी
इसमें लगभग 20 कंपनियां सम्मिलित होंगी। वृहद रोजगार मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। सभी कंपनियों ने भी सहमति दी है।

ये ले सकेंगे हिस्सा
मेले में आईटीआई उत्तीर्ण, हाईस्कूल, इण्टमीडिएट एवं कौशल विकास से उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। पद और वेतनमान कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता पर तय करेंगी।

साथ लाएं ये पेपर
उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से कहा है कि वह रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और शैक्षणिक दस्तावेजों को साथ लाएं। अभ्यर्थियों को पहचान पत्र भी लाना होगा। साथ ही सभी अभ्यर्थी समय से संस्थान पहुंचना सुनिश्चित करें।

Related posts

विद्युत विभाग और लेखपालों पर आगजनी रोकने की जिम्मेदारी : डीएम की अपील-लोग बरतें ये एहतियात

Swapnil Yadav

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : अंतिम चरण के चुनाव से पहले मायावती ने मतदाताओं से की अपील, जानें क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

Manish Gupta Murder Case: एक अन्य आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिरी की तलाश तेज

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार ने पेश किया आम बजट : जानिए महिलाओं के लिए इसमें क्या है खास

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!