खबरेंदेवरिया

Deoria news : महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Deoria news : गोरक्षनाथ पीठ के ब्रह्मलीन पूज्य महन्त अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल पार्क भुजौली कालोनी में वृक्षारोपण किया और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया।

सदियों तक याद किया जायेगा
इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू धर्म मे ऊंच-नीच की भावना को दूर करने, राम मंदिर आंदोलन को तीव्र गति देने के लिये महन्त अवैद्यनाथ को सदियों तक याद किया जायेगा।हिमालय और कैलाश मानसरोवर की यात्रा और साधना से शैव धर्म से गहरे प्रभावित महन्त अवैद्यनाथ पहली बार 1940 में अपनी बंगाल यात्रा के दौरान मेंमन सिंह के माध्यम से महन्त दिग्विजय नाथ से मिले।

अमर हो गए
8 फ़रवरी 1942 को वह गोरक्षनाथ पीठ के उत्तराधिकारी बन गए। इस तरह मात्र 23 साल की उम्र में कृपाल सिंह बिष्ट से महन्त अवैद्यनाथ बने और सदैव के लिए अमर हो गये। आजन्म विवादों से दूर रहने वाले, विरक्त सन्यासी, सज्जन, सरल, सुमधुर और मितभाषी व्यक्तित्व के धनी महन्त अवैद्यनाथ ने रामजन्म भूमि आन्दोलन को मात्र गति ही नहीं दी अपितु एक संरक्षक की भांति हर तरह से रक्षित और पोषित किया।

सदैव पूज्यनीय रहेंगे
नगर मंत्री अश्वनी मणि बजरंगी ने कहा कि महन्त अवैद्यनाथ ने हिन्दू धर्म की आध्यात्मिक साधना के साथ सामाजिक हिन्दू साधना को भी आगे बढ़ाया और सामाजिक जनजागरण को अधिक महत्वपूर्ण मानकर हिन्दू धर्म के सोशल इंजीनियरिग पर बल दिया। वह भारत के कुशल राजनेता तथा गुरु गोरखनाथ मन्दिर के पीठाधीश्वर के रूप में सदैव पूज्यनीय रहेंगे।

इन्होंने लिया हिस्सा
इस दौरान एडवोकेट अमित कुमार दूबे, नीरज वाजपेयी, गब्बर, राजीव पाण्डेय, लक्की राय, प्रशांत सिंह, अतुल दूबे, तेजबहादुर पाल, राजन मल्ल, राहुल कुमार आदि रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने सुनी मन की बात : सांसद और पदाधिकारियों ने बताया प्रेरणादायक, जानें आज क्या बोले पीएम

Sunil Kumar Rai

आगजनी से बचाव की एडवाइजरी जारी : डीएम जेपी सिंह ने जनपदवासियों से की ये अपील

Swapnil Yadav

देवरिया : प्रशासन ने बिना मान्यता संचालित 20 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को भेजा नोटिस, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी के लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी मदद : योगी सरकार ने लागू की एलएडीसीएस प्रणाली, पढ़ें पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने नीरज शर्मा को मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!