खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 15 लाख के 108 मोबाइल किया बरामद, साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को रकम मिली वापस

Deoria News : देवरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी और गायब हुए 108 मोबाइल फोन को साइबर सेल के प्रयास से बरामद किया है। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने बैंक खाते और ऑनलाइन खरीदारी के दौरान फ्रॉड के शिकार पीड़ितों के खाते में करीब 8 लाख 66 हजार रुपए वापस कराया है।

सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने रविवार को पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि एक साल में मोबाइल चोरी और गायब होने के तमाम प्रार्थनापत्र मिले थे। इनके निस्तारण के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया था।

शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई कंपनियों के 108 स्मार्ट फोन बरामद किए। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल, आवेदकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग और खाते से रुपये निकाले जाने की तमाम पीड़ितों ने शिकायत दी थी। साइबर सेल ने अपने प्रयासों से उनके रुपये वापस कराया।

इसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के कुंदन सिंह के खाते से 90 हजार, लार थाना क्षेत्र के मेहरौना घाट निवासी प्रदीप कुमार के खाते से 80 हजार रुपये, रुद्रपुर क्षेत्र के मरकड़ी गांव निवासी रमेश यादव के खाते से 3.10 लाख, सदर के जमुआ निवासी जय शंकर पांडेय के खाते से 95 हजार सहित 13 व्यक्तियों के खाते से 8.66 लाख रुपये निकाले गए थे।

पुलिस ने सभी पीड़ितों के खाते में फ्रॉड की रकम वापस करा दी है। बरामद करने वाली साइबर टीम में राहुल सिंह, शिवमंगल यादव, प्रदम्मुन जायसवाल, दीपक सोनी, विजय राय, पूर्णिमा चौधरी शामिल रहे। सभी पीड़ितों ने पुलिस टीम का धन्यवाद जताया।

Related posts

UP Budget 2022: योगी सरकार 2.0 के पहले बजट से कैसे बदलेगी किसानों की हालत, जानें

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में मानव श्रृंखला बनाकर हजारों छात्र देंगे ये संदेश : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Abhishek Kumar Rai

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 62 रक्तदाता बने महादानी : मेडिकल कॉलेज में लगा कैंप, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया उदघाटन

Sunil Kumar Rai

शीशम और सागौन के पौधे लगा कर यूपी ने रचा कीर्तिमान : इस विभाग ने रोपे सबसे अधिक वृक्ष

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!