खबरेंदेवरिया

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में भेजे जा रहे पीएम किसान सम्मान निधि के लाइव प्रसारण को जनपद के प्रत्येक मण्डल में एलईडी के माध्यम से किसान भाइयों को दिखाया।

देवरिया विधानसभा के ग्राम बरवा गोरस्थान में आयोजित लाइव प्रसारण के कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाइयों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान भाइयों के हितों की चिंता करते हुए दीपावली से पहले उपहार स्वरूप उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को भेजा है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे उर्वरक के एक ब्रांड भारत की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, जो किसानों के हित के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिये दर्जनों योजनाएं चलाईं हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्येक कृषक को दिए जाने वाली धनराशि किसानों के सुख-दुख में काम आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों का सम्मान बढ़ा है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की प्रधानमंत्री ने आज देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी है। जिसका सीधा प्रसारण किसान मोर्चा के पदाधिकारी जनपद के सभी मंडलों में किसान भाइयों के साथ देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला मंत्री किसान मोर्चा रानू सिंह, धर्मपाल सिंह, जयराम पटेल, सत्यानंद तिवारी, लालमन सिंह, रामनयन यादव, लल्लन प्रसाद, रामबड़ाई सिंह उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाटपाररानी में हृदयालाल शर्मा, बरहज में राकेश सिंह, पथरदेवा में रविन्द्र राय उर्फ कुँवर, रुद्रपुर में भगवान यादव, सलेमपुर में अंकित मिश्र के नेतृत्व में किसान मोर्चा पदाधिकारियों और किसान भाइयों ने लाइव प्रसारण देखा।

Related posts

शासन ने Mohan Singh Setu के रिवाइज्ड बजट को दी स्वीकृति: विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सीएम से की थी मांग

Sunil Kumar Rai

Ramchandra Vidyarthi : एक हजार दीये जलाकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को दी गई श्रद्धांजलि

Harindra Kumar Rai

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि को सराहा : प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो से माना लोहा

Rajeev Singh

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

इलाज कराने में पूरा आर्थिक मदद दे रही योगी सरकार : मुख्यमंत्री ने भू-माफिया को लेकर दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

धान का मूल्य तय : 1 नवंबर से देवरिया में शुरू होगी फसल खरीद, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!