खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में डीजे पर डांस करते वक्त बिजली की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

Deoria News : देवरिया में एक दु:खद हादसे में डीजे पर डांस करते वक्त एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत से माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव दु:ख की इस घड़ी में आंसू बहा रहा है।

डांस कर रहे थे
जानकारी के मुताबिक जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र (Gauribazar Thana) के हरेरामपुर गांव में एक व्यक्ति के घर बच्ची हुई थी। खुशी के मौके पर बरही का कार्यक्रम रखा गया था। इसी में डीजे बज रहा था। रविवार की रात को गांव के कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव का रामसूचित प्रसाद उर्फ भोलू (25 वर्ष) पुत्र छेदीलाल डांस करते वक्त सजावट के लिए लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे
आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर गौरी बाजार सीएचसी पहुंचे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे देवरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने लगे। वहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मजदूरी करता था
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान इतनी बड़ी अनहोनी होने से परिजनों समेत पूरा गांव शोक में डूबा है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। छेदीलाल के दो पुत्रों व दो पुत्रियों में रामसूचित मझला था। उसकी और छोटे भाई राजू का विवाह नहीं हुआ था। दोनों बहन काजल और रेखा का विवाह हो चुका है। पढ़ाई ठप हो जाने से वह मेहनत मजदूरी करता था। बेटे की मौत से मां चंपा देवी, पिता छेदी और परिवार के लोग सदमे में हैं।

Related posts

देवरिया में शिकायत निस्तारण के लिए चल रहा कॉल सेंटर : डायल करें ये नंबर, दोषी जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू हुई बस सेवा, जल्द उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 119 कर्मचारी मिले गैरहाजिर : सीडीओ ने वेतन रोका, सभी विभागाध्यक्षों से जवाब तलब, देखें ब्लॉकवार अनुपस्थिति

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने संगम नगरी में तैयारियों को परखा: अधिकारियों की सराहना की, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खास खबर : यूपी एटीएस एफबीआई की तरह करेगी काम, महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देगी सरकार, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!