खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने सोमवार को जनपद के समस्त नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में जनसुविधाओं को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए नियमित फागिंग अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मच्छर पनपने की संभावना वाले जलभराव स्थलों को भी चिन्हित कर एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (Mukhya Mantri Nagar Srijan Yojana – MNSY) के अंतर्गत जनपद में नवस्थापित समस्त नगर निकायों में नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, चौराहों का सुंदरीकरण, मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र तथा स्कूल स्थापित किये जाने का प्रावधान है।

डीएम जेपी सिंह ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को नगरीय क्षेत्रों में शासन की नीति के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर लोकेशन की सफाई, लटकते तारों को दुरुस्त करने तथा जर्जर खंभों को बदलने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के नागरिकों को नगरीय सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में कोताही बरतने वालों की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत, ईओ रोहित सिंह, पीओ डूडा विनोद मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

तैयारी : फॉर्मूले के अनुसार आवंटित होगी नगरों के विकास के लिए धनराशि, योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

National Unity Day 2022 : एकता की दौड़ लगा कर लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा देवरिया, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

इंदुपुर से भटनी तक खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शहर में भी चला अभियान, बाजारों में मचा हड़कंप

Rajeev Singh

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ रवींद्र कुमार ने सिल्ट सफाई कार्यों का किया सत्यापन : जानें कहां क्या फीडबैक मिला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!