खबरेंदेवरिया

Deoria News : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दूधियों से लिए दूध के सैंपल, इस वजह से पूरे शहर में चला अभियान

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड द्वितीय जनपद देवरिया रमेश चंद्र पांडेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ से निर्देशित,  उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप दुग्ध व दुग्ध पदार्थों पर कार्रवाई के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान शनिवार को चलाया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने अभियान चलाते हुए कुल 5 दूध के नमूने एकत्रित किए।

न्यू कॉलोनी देवरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने खाद्य कारोबार कर्ता राघव से गाय के दूध का नमूना एकत्रित किया। संदीप कुमार श्रीवास्तव ने उसी स्थान से मिश्रित दूध का नमूना एकत्रित किया।

शहर में आने वाले दूधियों को गुरुद्वारा रोड पर रोककर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल और रंजन कुमार श्रीवास्तव ने गाय के दूध का नमूना संग्रह किया। डॉक्टर शमशुल आजम की गली के पास डॉ सुभेस कुमार ने गाय के दूध का सैंपल लिया।

ये सभी अभियान मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में चलाया गया। संग्रहित नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किये गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

खरवनिया पुल से अगले साल से शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, यूपी-बिहार को जोड़ेगा ब्रिज

Sunil Kumar Rai

किसान मोर्चा ने गांवों में जाकर बताईं योजनाएं : जिलाध्यक्ष पवन मिश्र बोले- भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान

Shweta Sharma

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Harindra Kumar Rai

UP Elections 2022 : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकारी नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती, बस में फ्री यात्रा करेंगी नारी शक्ति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!