खबरेंदेवरिया

DEORIA : लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चला अभियान, लिए गए 3 सैंपल

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -ll जनपद देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के प्रथम दिन कुल 5 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए।

शहर के गोरखपुर देवरिया रोड स्थित जायसवाल किराना स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ने फलाहारी नमकीन का नमूना एकत्रित किया। भटवालिया चौराहे के पास मद्धेशिया स्टोर से तिल के तेल का नमूना एकत्रित किया गया।

फलाहार से संबंधित सभी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। साकेत नगर देवरिया में स्थित फूड मैजिक मार्ट से फलाहारी नमकीन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष ने एकत्रित किया।

ठेलों पर बिक रहे फल जैसे केला, सेव इत्यादि की गुणवत्ता को भी देखा गया एवं निर्देश दिए गए कि सड़े गले फलों का विक्रय कदापि न करें। यह अभियान अनवरत 3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। अभियान का नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।

Related posts

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

Shweta Sharma

बेटियों को बचाने की मुहिम : देवरिया मेडिकल कॉलेज में काटा गया केक, अभिभावकों को…

Swapnil Yadav

Deepawali 2021 : यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : दो दिवंगत पंचायत सदस्यों के आश्रितों को मिलेगी आर्थिक मदद, डीएम ने की भुगतान की संस्तुति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!