खबरेंदेवरिया

Deoria News : बेटे की पिटाई से आहत मां ने पुल से नदी में लगाई छलांग, एक किलोमीटर दूर पड़ी मछुआरों की निगाह

Deoria News : देवरिया में एक बेटे ने अपनी सगी मां को बेरहमी से मारा पीटा। इससे आहत होकर महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी और आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि मछुआरों ने उसे नदी में बहता देख लिया और नाव के सहारे उसकी जान बचा कर उसे बाहर निकाला। महिला करीब 1 किलोमीटर तक नदी की धारा में बहती रही।

महुआपटन की निवासी है
घटना देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन बाजार की है। यहां रहने वाली एक महिला को उसके इकलौते बेटे ने किसी बात पर मारा पीटा। इससे महिला बेहद आहत हुई। दुखी मन से वह सोमवार को पटनवा पुल से छोटी गंडक नदी (Chhoti Gandak River) में कूद गई। महिला के छलांग लगाते ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।

बाहर निकाला
हालांकि पानी की तेज बहाव में महिला करीब 1 किलोमीटर तक बहती रही। बहाव के साथ वह कोंहवालिया घाट के सामने पहुंच गई। घाट के पास बैठे मछुआरों ने उसे डूबता देखा, तो सभी मछुआरे छोटी डेंगी के सारे महिला को बचाने नदी में उतर गए। मछुआरों ने जाल के सहारे उसे नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने कराया इलाज
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घाट पर पहुंची पुलिस ने महिला को ले जाकर इलाज कराया और बाद में थाने ले आई। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लोग उस बेटे पर नाराजगी जता रहे हैं, जिसने मां के साथ मारपीट की और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

Related posts

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा : फिर अलग हुए जदयू और भाजपा, इस बयान से बिगड़े रिश्ते, पढ़ें अब तक का घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai

विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिल चला रहा देश विरोधी टूलकिट : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : सीडीओ रवींद्र कुमार की अगुवाई में देवरिया में निकली तिरंगा रैली

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : ग्राम समाज और चीनी मिल की खाली जमीन पर बायोमास स्टोरेज बनाएगी यूपी सरकार, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!