खबरेंदेवरिया

ग्राम पंचायतों के गुनहगार : देवरिया में घोटालेबाज सचिव पर मुकदमा दर्ज, सीएम से हुई थी शिकायत, डीएम ने लिया एक्शन

Deoria news : देवरिया में पूर्व तथा वर्तमान ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिव और सहयोगियों के घोटाले की जांच के बाद कड़ा एक्शन हो रहा है। आम नागरिक भी ग्राम पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत सक्षम अथॉरिटी में कर रहे हैं।

सीएम से की शिकायत

भटनी क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित निवासी सुमन्त कुमार दीक्षित ने मुख्यमंत्री को शपथ पत्र पर लिखित शिकायत करते हुए गांव में विकास कार्यों की जांच कराने की मांग रखी थी। पिछले ग्राम पंचायत कार्यकाल में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले में सुमन्त कुमार दीक्षित ने राज्य सूचना आयोग में भी अपील की थी।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

सुनवाई के दौरान पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम देवरिया जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने सहायक विकास अधिकारी भलुअनी राजेश राय तथा देवरिया सदर के चन्द्रभूषण मणि को जांच कमेटी बनाकर मामले में जांच के निर्देश दिए।

अभिलेख नहीं सौंपे थे

गांव पहुंची जांच टीम को ग्राम पंचायत अधिकारी जनरंजन गौतम ने लिखित तौर पर अवगत कराया है कि पिछले कार्यकाल में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजनंदन श्रीवास्तव ने कोई भी अभिलेखीय प्रभार नहीं सौंपा था।

मामला दर्ज हुआ

जांच टीम की जांच आख्या पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर भटनी के सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मामले की शिकायत थाने पर की। पुलिस ने मामले में ब्रजनंदन श्रीवास्तव के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

डीएम बोले : बायोफ्लॉक मछली पालन से खुल रही तरक्की की नई राह, लाखों कमा रही देवरिया की ये महिला मत्स्य पालक

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में निवेश कुंभ का हुआ आयोजन : उद्यमी, युवा बने प्रदेश के विकास की नई गाथा के साक्षी

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu Win : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने दिखाया हुनर : इन स्कूलों ने बाजी मारी, सीडीओ ने किया सम्मानित

Shweta Sharma
error: Content is protected !!